,

डिजिआना केबल नेटवर्क को मिला बीसीएस रत्न पुरस्कार 2025

Digiana Cable Network receives BCS Ratna Award 2025

मध्य भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला क्षेत्रीय एमएसओ बना डिजिआना

नई दिल्ली/इंदौर।
केबल और डिजिटल नेटवर्क के क्षेत्र में अपना परचम लहराने वाले डिजिआना केबल नेटवर्क ने एक और उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में डिजिआना को बीसीएस रत्न पुरस्कार 2025 में “सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला क्षेत्रीय एमएसओ” (Best Performing Regional MSO) का सम्मान दिया गया।

इंदौर से अपनी यात्रा शुरू करने वाले डिजिआना ने आज 250 से अधिक शहरों में डिजिटल केबल और इंटरनेट सेवाएं स्थापित की हैं। मध्यप्रदेश में मजबूत पकड़ बनाने के बाद, कंपनी ने महाराष्ट्र और गुजरात में भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस पुरस्कार के जरिए डिजिआना के डिजिटल कनेक्टिविटी और मीडिया क्षेत्र में योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है।

बीसीएस रत्न पुरस्कार प्रसारण उद्योग में उत्कृष्टता को पहचानता है और भारतीय मीडिया एवं मनोरंजन जगत में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों, चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म को सम्मानित करता है। यह पुरस्कार उन संस्थानों को दिया जाता है, जो 21 करोड़ टीवी सेट और 60 करोड़ से अधिक ओटीटी उपयोगकर्ताओं तक गुणवत्तापूर्ण कंटेंट पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

डिजिआना की ओर से यह पुरस्कार कमल गुर्जर ने ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस सफलता के पीछे कंपनी के मार्गदर्शक सुखदेव सिंह घुम्मन और तेजिंदर सिंह घुम्मन का अथक परिश्रम और दूरदृष्टि रही है।

समारोह में कुल छह प्रमुख श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए, जिनमें डिजिआना ग्रुप ने मध्यप्रदेश के साथ-साथ महाराष्ट्र और गुजरात में भी अपनी उपलब्धियों के दम पर विशेष स्थान बनाया। समारोह में ब्रॉडकास्टिंग जगत के कई दिग्गजों ने शिरकत की और डिजिआना की उपलब्धियों की सराहना की।

Jamtara News: जामताड़ा में अग्निमित्रा पॉल का जोरदार स्वागत, दुर्गा पूजा को लेकर दिया बड़ा बयान

रिपोर्ट: रतन कुमार Jamtara News पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल गुरुवार

Bihar Flood: नवगछिया के मदरौनी में कोसी का कहर, सड़कों और घरों में पांच फीट से ज्यादा पानी

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bihar Flood भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल के मदरौनी

Yogi Adityanath: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा पहुंचे CM योगी, नन्हें कान्हाओं पर बरसाया स्नेह

Yogi Adityanath श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे।

Swine Flu Ayurvedic Treatment: स्वाइन फ्लू में कौन सी जड़ी-बूटियां हो सकती हैं मददगार

Swine Flu Ayurvedic Treatment: इन दिनों स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण को

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल की न्यू मार्केट

Gorakhpur: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Report by: Vandana Rawat Gorakhpur: गोरक्षपीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण