हर घर तिरंगा अभियान में उमड़ा देशभक्ति का जज़्बा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
The spirit of patriotism was felt in every home tricolor campaign

रिपोर्ट- सुनील कुमार

ग्राम पंचायत आरागाही से ताम्बेश्वरनगर तक भव्य तिरंगा यात्रा

बलरामपुर (छत्तीसगढ़)। स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के दूसरे चरण में बलरामपुर जिले का ग्रामीण अंचल आज देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत आरागाही से ताम्बेश्वरनगर तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और स्व-सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुईं।

तिरंगा यात्रा में गूँजे देशभक्ति के नारे

हाथों में तिरंगा थामे लोगों ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “तिरंगा हमारी शान है” जैसे नारों से पूरे मार्ग को गुंजा दिया। देशभक्ति गीतों और जयघोष ने वातावरण को उत्साह और गर्व से भर दिया। यह यात्रा न केवल राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का प्रतीक बनी, बल्कि ग्रामीणों की एकजुटता और देशप्रेम का शानदार उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी

कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सुनिल तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी रणवीर साय, करारोपण अधिकारी सुरेश सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीईओ रणवीर साय ने कहा—
“हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य हर नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और महत्व से जोड़ना है। यह न केवल हमारी एकजुटता का प्रतीक है, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि और कर्तव्य पालन का संकल्प भी है।”

कलेक्टर के निर्देश पर जिलेभर में अभियान

कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देश और जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में यह अभियान “हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” के रूप में जिलेभर में चलाया जा रहा है। तिरंगा यात्रा से प्रेरित होकर अब ग्रामीण क्षेत्रों में न केवल हर घर तिरंगा लहराएगा, बल्कि आपसी एकजुटता और सामाजिक सहयोग की भावना भी और मजबूत होगी।

Jamshedpur FTS युवा जमशेदपुर की बड़ी उपलब्धि: राष्ट्रीय सम्मेलन “अभिज्ञा 3.0” में जीते 4 पुरस्कार

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur होटल रामाडा, रांची में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय

Bhopal बाग प्रिंट का वैश्विक सफर: पेरिस के ‘फ़ोयर डे पेरिस’ मेले में दिखेगा मध्यप्रदेश की कला का जादू

Bhopal मध्यप्रदेश की विशिष्ट भौगोलिक संकेत (GI) प्राप्त हस्तशिल्प कला 'बाग प्रिंट'

Bhagalpur : हाथों की मेहंदी सूखने से पहले उजड़ा सुहाग, शादी के 17 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

Bhagalpur जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव में एक नवविवाहिता

Cow Protection Campaign : रामानुजगंज में गौ भक्तों का प्रदर्शन, गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

Cow Protection Campaign : राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, गो संरक्षण के

Municipal Corporation : नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, बयान को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Municipal Corporation :आकाश तिवारी के बयान पर भड़के बीजेपी पार्षद, इस्तीफे की

पर्यावरण संरक्षण पर जोर, ‘उपहार के साथ जन-कल्याण’ का संदेश, Water Recharge System अपनाने की अपील

Water Recharge System: सागर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “पर्यावरण एक

Jamshedpur : “AI रेडियोलॉजी में मददगार है, विकल्प नहीं”, सेमिनार में बोलीं विशेषज्ञ डॉ. मालिनी लवांडे

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) द्वारा रविवार

Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

Fire Accident :तेज़ हवा और भीषण गर्मी ने आग को किया बेकाबू,

Bhiwani में पेयजल संकट पर सड़क जाम, क्षेत्रवासियों का विरोध

Report by: Jagbir Duggal Bhiwani: भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में पेयजल