,

दुर्ग में दो दिन में तीसरी हत्या: छोटे भाई ने टंगिया से बड़े भाई की जान ली

- Advertisement -
Ad imageAd image
Third murder in two days in Durg: Younger brother killed elder brother with tangia

दुर्ग। जिले में महज दो दिनों के भीतर तीसरी हत्या का मामला सामने आया है। ताजा घटना पुरानी भिलाई थाना अंतर्गत डबरा पारा दक्षिण क्षेत्र की है, जहां छोटे भाई ने मामूली विवाद के बाद अपने बड़े भाई की टंगिया से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामूली विवाद बना जानलेवा

शनिवार देर रात हुई इस वारदात में मृतक की पहचान 27 वर्षीय सुदामा ठाकुर के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका छोटा भाई 25 वर्षीय शरद ठाकुर है। दोनों अपने बड़े भाई चंद्रशेखर ठाकुर के साथ मौसी-मौसा के घर में रहते थे। माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था।

जानकारी के अनुसार, शरद पूर्व में सड़क हादसे में घायल हुआ था, जिससे उसकी मानसिक स्थिति पूरी तरह ठीक नहीं थी। वह कोई काम नहीं करता था और अक्सर भाइयों से पैसों की मांग करता था। शनिवार रात भी पैसों को लेकर सुदामा और शरद के बीच बहस हुई। गुस्से में शरद ने टंगिया से सुदामा के गले और चेहरे पर वार कर दिया।

परिजनों ने नहीं पहुँचाया अस्पताल

हमले के बाद भी परिजनों ने घायल सुदामा को रात में अस्पताल नहीं पहुँचाया। रविवार सुबह मोहल्लेवालों ने खून से लथपथ हालत में सुदामा को देखा और पुलिस को सूचना दी। शुरुआत में परिजनों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया है। लेकिन कड़ी पूछताछ में सच सामने आया कि हत्या शरद ने ही की है।

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

पुलिस ने आरोपी को मौके से हिरासत में लेकर घायल सुदामा को जिला अस्पताल पहुँचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि मामूली विवाद में यह हत्या हुई है और आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है।

Chakrata Accident : चकराता सड़क पर भीषण हादसा, 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह Chakrata Accident : चकराता। उत्तराखंड के चकराता में सहिया

Pakhanjur : नक्सली डंप से हथियारों के साथ मिले पैंगोलिन के शल्क, 11 लाख रुपये कीमत का दावा

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhanjur : पखांजूर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर

Korba News : उफनाते नाले में बही स्कॉर्पियो, 3 दोस्त बीच धार फंसे,ऐसे बचाई जान…

रिपोर्ट: उमेश दहरिया, कोरबा Korba News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले

Santali Language: ओलचिकी जागरूकता बैठक में उठी ‘एक भाषा-एक लिपि’ की मांग, मातृभाषा में शिक्षा पर जोर

रिपोर्टर : आगस्टीन हेम्बरम Santali Language दुमका प्रखंड के माचखिचा गांव में

Woman Constable Death: महिला कांस्टेबल की मौत के बाद पति का हंगामा, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय Woman Constable Death बस्ती जिले में तैनात महिला कांस्टेबल

Janata Darshan: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन, लोगों की समस्याएं सुनीं

Janata Darshan उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ