,

आईआईटी मद्रास में आर्मी चीफ ने खोले ऑपरेशन सिंदूर के राज, बताया कैसे दी दुश्मन को मात

BY: Yoganand Shrivastva

थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आईआईटी मद्रास में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ऑपरेशन सिंदूर के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने इस अभियान को शतरंज के खेल से तुलना करते हुए कहा कि इसमें हर चाल अनिश्चित थी—कभी दुश्मन को मात दी जा रही थी, तो कभी जान जोखिम में डालकर अगली रणनीति बनाई जा रही थी। द्विवेदी के अनुसार, इस ऑपरेशन के लिए सेना को राजनीतिक नेतृत्व की ओर से पूरी स्वतंत्रता मिली थी।

उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर हमले के बाद देशभर में गुस्सा और दुख था। अगले ही दिन, 23 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “बस, अब बहुत हो गया”, और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने तुरंत कार्रवाई का मन बना लिया।

द्विवेदी ने बताया कि राजनीतिक नेतृत्व ने सेना को निर्देश नहीं बल्कि खुली छूट दी—“आप तय करें कि क्या करना है”. यह भरोसा और स्पष्टता, सेना के मनोबल को बढ़ाने वाला साबित हुआ। 25 अप्रैल को उत्तरी कमान के दौरे के दौरान नौ में से सात लक्ष्यों की पहचान, योजना और कार्रवाई पूरी की गई, जिसमें कई आतंकियों का सफाया हुआ।

29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हुई। पहले इसका नाम “ऑपरेशन सिंधु” तय था, लेकिन बाद में इसे “ऑपरेशन सिंदूर” नाम दिया गया, जो पूरे देश में एकजुटता और प्रेरणा का प्रतीक बन गया।

पाकिस्तान में इस घटना को लेकर जश्न के सवाल पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “अगर किसी पाकिस्तानी से पूछें कि जीत किसकी हुई, तो वह कहेगा—हम जीते, क्योंकि हमारा सेनापति फील्ड मार्शल बन गया। लेकिन असल में, जीत हमारी ही थी।”

Jamtara News: जामताड़ा में अग्निमित्रा पॉल का जोरदार स्वागत, दुर्गा पूजा को लेकर दिया बड़ा बयान

रिपोर्ट: रतन कुमार Jamtara News पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल गुरुवार

Bihar Flood: नवगछिया के मदरौनी में कोसी का कहर, सड़कों और घरों में पांच फीट से ज्यादा पानी

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bihar Flood भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल के मदरौनी

Yogi Adityanath: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा पहुंचे CM योगी, नन्हें कान्हाओं पर बरसाया स्नेह

Yogi Adityanath श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे।

Swine Flu Ayurvedic Treatment: स्वाइन फ्लू में कौन सी जड़ी-बूटियां हो सकती हैं मददगार

Swine Flu Ayurvedic Treatment: इन दिनों स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण को

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल की न्यू मार्केट

Gorakhpur: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Report by: Vandana Rawat Gorakhpur: गोरक्षपीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण