,

दिल्ली: तेज रफ्तार थार ने दो लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। लुटियंस दिल्ली के पास 11 मूर्ति के नजदीक एक महिंद्रा थार ने दो पैदल राहगीरों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है। यह घटना राष्ट्रपति भवन से महज़ दो किलोमीटर की दूरी पर हुई।


हादसे के बाद थार का टायर निकला बाहर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गाड़ी इतनी तेज गति से चल रही थी कि टक्कर के बाद उसके परखच्चे उड़ गए और अगला टायर अलग हो गया। हादसे के समय ड्राइवर कार में अकेला था। पुलिस को वाहन के भीतर से शराब की बोतल भी मिली है। जांच में पता चला कि गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर उत्तर प्रदेश का है।


पैदल जा रहे व्यक्ति की मौके पर मौत

जानकारी के अनुसार, मृतक सड़क पर पैदल जा रहा था, तभी तेज रफ्तार थार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन डिवाइडर से टकरा गया और पहिया बाहर निकल गया। हालांकि, कार पलटी नहीं, वरना चालक की जान भी जा सकती थी।


ड्राइवर हिरासत में, चालान का रिकॉर्ड भी मिला

पुलिस मौके पर पहुंचकर चालक को हिरासत में ले गई। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। अधिकारियों के अनुसार, जिस थार से यह दुर्घटना हुई, उस पर 1 अगस्त को ओवरस्पीडिंग का चालान भी किया गया था। फिलहाल पुलिस शराब के सेवन और तेज गति दोनों पहलुओं की जांच कर रही है।

Jamtara News: जामताड़ा में अग्निमित्रा पॉल का जोरदार स्वागत, दुर्गा पूजा को लेकर दिया बड़ा बयान

रिपोर्ट: रतन कुमार Jamtara News पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल गुरुवार

Bihar Flood: नवगछिया के मदरौनी में कोसी का कहर, सड़कों और घरों में पांच फीट से ज्यादा पानी

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bihar Flood भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल के मदरौनी

Yogi Adityanath: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा पहुंचे CM योगी, नन्हें कान्हाओं पर बरसाया स्नेह

Yogi Adityanath श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे।

Swine Flu Ayurvedic Treatment: स्वाइन फ्लू में कौन सी जड़ी-बूटियां हो सकती हैं मददगार

Swine Flu Ayurvedic Treatment: इन दिनों स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण को

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल की न्यू मार्केट

Gorakhpur: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Report by: Vandana Rawat Gorakhpur: गोरक्षपीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण