,

नेपाल में धरा गया भारत का कुख्यात अवैध हथियार सप्लायर ‘सलीम पिस्टल’, ISI और डी कंपनी से संबंध उजागर

BY: Yoganand Shrivastva

नेपाल में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में देश का सबसे बड़ा अवैध हथियार सप्लायर शेख सलीम उर्फ सलीम पिस्टल गिरफ्तार हुआ है। बताया जाता है कि वह पाकिस्तान से भारत में अत्याधुनिक हथियारों की सप्लाई करता था और उसके लिंक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI तथा दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी से जुड़े हुए हैं। इस गिरफ्तारी से भारत में सक्रिय अवैध हथियारों के बड़े नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद है।

गैंगस्टरों तक हथियार पहुंचाने वाला मास्टरमाइंड

सलीम पिस्टल का नाम कई बड़े आपराधिक नेटवर्क से जुड़ा है। वह लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा जैसे कुख्यात गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करता था। इसके अलावा, वह सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के एक आरोपी का गुरु भी रह चुका है।

पहले भी हुई थी गिरफ्तारी

वर्ष 2018 में दिल्ली पुलिस ने सलीम को गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में वह विदेश भाग गया। हाल ही में स्पेशल सेल को सूचना मिली कि वह नेपाल में छिपा हुआ है। इसी इनपुट पर कार्रवाई करते हुए एजेंसियों ने उसे नेपाल में गिरफ्तार कर लिया।

बड़े मामलों में आ चुका है नाम

सलीम पिस्टल का नाम बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में भी सामने आया था। मूल रूप से दिल्ली के सीलमपुर का निवासी सलीम का नेटवर्क भारत और पाकिस्तान में फैला हुआ था। आर्थिक तंगी के कारण उसने आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और कार ड्राइवर बन गया। उसकी शादी 1992 में हुई।


आरोपी की प्रोफ़ाइल

  • पूरा नाम: शेख सलीम
  • उपनाम: सलीम पिस्टल
  • पिता का नाम: मोहम्मद शरीफ
  • जन्म वर्ष: 1972
  • पता: मकान नंबर 1034, गली नंबर 34, जाफराबाद, दिल्ली
  • परिवार: पांच भाई, दो बहनें, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी

आपराधिक इतिहास

1. वाहन चोरी (2000)

  • साथी मुकेश गुप्ता उर्फ काका के साथ मिलकर गाड़ियां चुराता था।
  • 7 अप्रैल 2000 को चांदनी चौक से मारुति वैन की चोरी।
  • FIR: 70/2000 | धारा 379/411/34 IPC
  • 25 मई 2000 को गिरफ्तारी।

2. हथियारबंद डकैती (2011)

  • 7 अगस्त 2011 को जाफराबाद में हथियारों के बल पर 20 लाख रुपये की डकैती।
  • FIR: 243/2011 | धारा 395/397 IPC
  • 18 सितंबर 2013 को गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत।

सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता

सलीम पिस्टल की गिरफ्तारी को भारत में चल रहे अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अब एजेंसियां उसके पाकिस्तान कनेक्शन और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं।

Jamtara News: जामताड़ा में अग्निमित्रा पॉल का जोरदार स्वागत, दुर्गा पूजा को लेकर दिया बड़ा बयान

रिपोर्ट: रतन कुमार Jamtara News पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल गुरुवार

Bihar Flood: नवगछिया के मदरौनी में कोसी का कहर, सड़कों और घरों में पांच फीट से ज्यादा पानी

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bihar Flood भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल के मदरौनी

Yogi Adityanath: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा पहुंचे CM योगी, नन्हें कान्हाओं पर बरसाया स्नेह

Yogi Adityanath श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे।

Swine Flu Ayurvedic Treatment: स्वाइन फ्लू में कौन सी जड़ी-बूटियां हो सकती हैं मददगार

Swine Flu Ayurvedic Treatment: इन दिनों स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण को

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल की न्यू मार्केट

Gorakhpur: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Report by: Vandana Rawat Gorakhpur: गोरक्षपीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण