,

भुगतान नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Villagers angry over non-payment submitted mass resignation

रिपोर्टर: ताराचंद पटेल

महासमुंद: महासमुंद जिले के पिथौरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोड़बाहल की वन प्रबंधन समिति में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और विभागीय उपेक्षा के चलते आज सैकड़ों ग्रामीणों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। ग्रामीणों ने समिति को औपचारिक रूप से भंग करते हुए उसके दस्तावेज, कार्यवाही रजिस्टर और सील वन विभाग को सौंप दिए।

समिति पदाधिकारियों का कहना है कि वे महीनों से विभिन्न भुगतानों को लेकर वन विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा रहे थे, लेकिन उन्हें हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। लंबित भुगतानों में प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • चौकीदारों का वेतन: ₹36,000
  • ऋण राशि: ₹4,00,000
  • आंवला पौधों की खरीदी: ₹12,750
  • नेपियर घास रोपण हेतु जुताई: ₹12,000
  • चौकीदार शेड निर्माण सामग्री: ₹39,608
  • मजदूरी: ₹27,400

इन सभी लंबित भुगतानों को लेकर समिति के अध्यक्ष जयराम वर्मा और सरपंच प्रतिनिधि 6 अगस्त को वन परिक्षेत्र कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन वहां सहायक परिक्षेत्र अधिकारी सालिक राम डड़सेना ने कथित रूप से उनके साथ दुर्व्यवहार किया और आवेदन लेने से इनकार कर दिया।

इस अपमानजनक व्यवहार से आक्रोशित ग्रामीणों ने आज, 7 अगस्त को वन परिक्षेत्र कार्यालय पहुंचकर सहायक ग्रेड-3 बीरेंद्र चौहान को समिति की सील और सभी दस्तावेज सौंप दिए। इस दौरान वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी कार्यालय में अनुपस्थित रहे, जिससे ग्रामीणों में और अधिक असंतोष फैला।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनके भुगतान नहीं किए गए और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। यह घटनाक्रम वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Jamtara News: जामताड़ा में अग्निमित्रा पॉल का जोरदार स्वागत, दुर्गा पूजा को लेकर दिया बड़ा बयान

रिपोर्ट: रतन कुमार Jamtara News पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल गुरुवार

Bihar Flood: नवगछिया के मदरौनी में कोसी का कहर, सड़कों और घरों में पांच फीट से ज्यादा पानी

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bihar Flood भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल के मदरौनी

Yogi Adityanath: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा पहुंचे CM योगी, नन्हें कान्हाओं पर बरसाया स्नेह

Yogi Adityanath श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे।

Swine Flu Ayurvedic Treatment: स्वाइन फ्लू में कौन सी जड़ी-बूटियां हो सकती हैं मददगार

Swine Flu Ayurvedic Treatment: इन दिनों स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण को

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल की न्यू मार्केट

Gorakhpur: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Report by: Vandana Rawat Gorakhpur: गोरक्षपीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण