धमतरी: भगवान शिव को जल चढ़ाने जा रहे दो कांवरियों की मौत, एक गंभीर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dhamtari: Two devotees going to offer water to Lord Shiva died, one critical

रिपोर्ट- वैभव चौधरी

धमतरी जिले में भगवान शिव को जल चढ़ाने जा रहे तीन कांवरियों के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। रविवार की देर रात अज्ञात वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

ऐसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, धमतरी जिले के ग्राम पीपरछेड़ी निवासी राहुल साहू, कन्हैया साहू और मोक्ष साहू कांवर लेकर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर जल चढ़ाने जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम तेलीनसत्ती में रविवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

अस्पताल में भर्ती, दो की मौत

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को इलाज के लिए धमतरी के एक निजी अस्पताल लाया गया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने राहुल साहू और कन्हैया साहू को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल मोक्ष साहू का इलाज जारी है

पुलिस कर रही जांच

घटना की जानकारी मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल अज्ञात वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।

यह दर्दनाक हादसा सावन के पवित्र माह में कांवर यात्रा के दौरान हुआ, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

Chanakya Niti : अमीर बनने के लिए अपनाएं ये खास बातें, आचार्य चाणक्य ने बताए धन प्राप्ति के नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन