,

फुलवारटांड़ स्टेशन पर धनबाद-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू

Stoppage of Dhanbad-Ranchi Intercity Express started at Phulwartand station

रिपोर्ट- सुधीर कुमार सिंह

बाघमारा। धनबाद रेलमंडल अंतर्गत फुलवारटांड़ स्टेशन पर आज से धनबाद-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया है। कोरोनाकाल के बाद यह सुविधा दोबारा बहाल की गई है। इस मौके पर गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी और धनबाद सांसद ढुलू महतो ने संयुक्त रूप से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सांसदों ने किया स्वागत और अभिनंदन

उद्घाटन के दौरान सांसदों ने ट्रेन के चालक का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और आम नागरिक मौजूद रहे।

और ट्रेनों के ठहराव की रखी मांग

सांसद सीपी चौधरी और ढुलू महतो ने रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की सुविधाओं को देखते हुए और ट्रेनों का ठहराव फुलवारटांड़ स्टेशन पर सुनिश्चित करने के लिए वे मंत्रालय से आग्रह करेंगे। उनका कहना था कि इस क्षेत्र को देश के सुदूर इलाकों से जोड़ना बेहद आवश्यक है।

स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

फुलवारटांड़ स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। बाघमारा प्रखंड मुख्यालय से यह स्टेशन नजदीक होने के कारण यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी।

इन ट्रेनों का भी ठहराव सुनिश्चित

रेल मंत्रालय ने जानकारी दी है कि धनबाद-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ-साथ रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस और रांची-गोड्डा एक्सप्रेस का ठहराव भी फुलवारटांड़ स्टेशन पर सुनिश्चित किया गया है, जो आज शनिवार से प्रभावी हो गया है।

Jamtara News: जामताड़ा में अग्निमित्रा पॉल का जोरदार स्वागत, दुर्गा पूजा को लेकर दिया बड़ा बयान

रिपोर्ट: रतन कुमार Jamtara News पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल गुरुवार

Bihar Flood: नवगछिया के मदरौनी में कोसी का कहर, सड़कों और घरों में पांच फीट से ज्यादा पानी

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bihar Flood भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल के मदरौनी

Yogi Adityanath: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा पहुंचे CM योगी, नन्हें कान्हाओं पर बरसाया स्नेह

Yogi Adityanath श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे।

Swine Flu Ayurvedic Treatment: स्वाइन फ्लू में कौन सी जड़ी-बूटियां हो सकती हैं मददगार

Swine Flu Ayurvedic Treatment: इन दिनों स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण को

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल की न्यू मार्केट

Gorakhpur: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Report by: Vandana Rawat Gorakhpur: गोरक्षपीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण