,

वाराणसी से पीएम मोदी का पाकिस्तान को कड़ा संदेश: “पाताल में भी नहीं बच पाएगा जो भारत पर वार करेगा”

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने 2,183.45 करोड़ रुपये की लागत वाली 52 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान और विपक्षी दलों को जमकर घेरा।

पाकिस्तान को सख्त चेतावनी

प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को निशाने पर लेते हुए स्पष्ट चेताया कि यदि दुश्मन देश ने फिर कोई दुस्साहस किया, तो उत्तर प्रदेश में निर्मित मिसाइलें उन्हें पूरी तरह से तबाह कर देंगी। उन्होंने दोटूक कहा, “भारत पर जो भी हमला करेगा, वह पाताल में भी छुप जाए, तब भी नहीं बचेगा।”

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विपक्ष को घेरा

प्रधानमंत्री ने हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि इसकी सफलता विपक्ष को हजम नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियां लगातार सेना और उसके शौर्य का अपमान कर रही हैं। पीएम मोदी ने कहा, “एक ओर आतंकियों के सरगना परेशान हैं, और दूसरी ओर कांग्रेस और सपा उनके लिए आँसू बहा रहे हैं।” उन्होंने पूछा, “क्या सेना का पराक्रम तमाशा हो सकता है?”

उत्तर प्रदेश में बदली विकास की तस्वीर

पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और औद्योगिक माहौल में हुए सुधार की सराहना की। उन्होंने कहा कि कभी अपराधियों के डर से निवेशक राज्य में कदम रखने से कतराते थे, लेकिन अब योगी सरकार की सख्त कार्यशैली के कारण हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। “अब यूपी में विकास और निवेश का नया युग शुरू हो चुका है,” उन्होंने कहा।

भारत को आत्मनिर्भरता और आर्थिक सजगता की ज़रूरत

अपने भाषण के अंत में प्रधानमंत्री ने वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि इस अस्थिर वातावरण में भारत को अपने आर्थिक हितों को सर्वोपरि रखकर नीतिगत निर्णय लेने होंगे। “दुनिया आज सिर्फ अपने-अपने स्वार्थ की राजनीति कर रही है, ऐसे में भारत को आत्मनिर्भर और सजग रहना ही पड़ेगा,” उन्होंने जोड़ा।

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के