इंदौर में प्राइवेट कंपनी का ऑपरेटर 1.5 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार: नशे के सौदागरों के खिलाफ क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर, इंदौर में क्राइम ब्रांच की टीम ने एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत ऑपरेटर को 1.597 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹1 लाख बताई जा रही है। आरोपी यह गांजा कम कीमत पर खरीदकर, नशे के आदी लोगों को अधिक दामों में बेचने की योजना बना रहा था।


क्राइम ब्रांच की सतर्कता से हुआ खुलासा

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया के अनुसार, क्राइम ब्रांच की टीम नियमित चेकिंग कर रही थी, तभी केसर बाग रोड पर स्थित नालंदा परिसर के सामने एक संदिग्ध युवक पुलिस टीम को देखकर बाइक से भागने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोका और हिरासत में लिया।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम तरुण तालुकदार, निवासी द्वारकापुरी, बताया। उसने बताया कि वह 12वीं तक पढ़ा हुआ है और एक प्राइवेट कंपनी में ऑपरेटर के तौर पर काम करता है।


जल्द पैसा कमाने के चक्कर में उतरा नशे के धंधे में

प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि तरुण तेजी से पैसा कमाने के इरादे से अवैध मादक पदार्थ खरीदता था और उन्हें ऊंचे दाम पर बेचता था। पुलिस ने 1.597 किलोग्राम गांजा के साथ उसकी बाइक भी जब्त की है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पूछताछ के आधार पर पुलिस को अन्य संभावित साथियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।


अवैध ड्रग कारोबार पर निगरानी बढ़ी

इस मामले के साथ-साथ क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल पुराने आरोपियों की गतिविधियों पर भी नजर रखना शुरू किया है। 70 किलो एमडी ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार आरोपी अमजद हुसैन (47) निवासी सदर बाजार, इंदौर को थाने बुलाकर डोजियर तैयार किया गया। पूछताछ के दौरान उसकी आर्थिक गतिविधियों और अन्य संपर्कों की जानकारी एकत्र की गई है।

इन सूचनाओं का तकनीकी विश्लेषण कर आगे की कार्रवाई की जाएगी ताकि मादक पदार्थों के नेटवर्क को तोड़ा जा सके।

बिग बॉस फेम Sambhavna Seth बनने वाली हैं मां, सरोगेसी से दी खुशखबरी

Sambhavna Seth ने अपने फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी साझा की है।

Bastar Innovation Mahakumbh 1.0: बस्तर में नवाचार की नई उड़ान, इनोवेशन महाकुंभ 1.0 का आयोजन

Bastar Innovation Mahakumbh 1.0: बस्तर संभाग के युवाओं को तकनीकी, नवाचार और

Khargone: कल जो कहा… आज वो किया, CM डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों से किया संवाद

Khargone: किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Tumbbad 2 की रिलीज़ डेट घोषित: सोहम शाह की लोक-हॉरर फिल्म जल्द बड़े पर्दे पर होगी रिलीज

Tumbbad 2 : बहुचर्चित फिल्म तुम्बाड के सीक्वल ‘तुम्बाड 2’ की रिलीज़

IPL 2026 में नया इतिहास , हैदराबाद ने मुंबई को हराकर रचा रिकॉर्ड

Edit by : Aanya Saran IPL 2026 : सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. धार में दर्दनाक हादसा:

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ की 10 प्रमुख खबरें

1. नई औद्योगिक नीति से निवेश में तेजी CG TOP 10: राज्य

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 30 अप्रैल 2026, गुरुवार का दिन आध्यात्मिक और आर्थिक दृष्टि से

Bhopal समृद्ध किसान ही विकसित भारत 2047 की नींव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार किसानों को