अंबिकापुर: पीडीएस दुकान में चोरी, चावल और चना लेकर फरार हुए चोर

- Advertisement -
Ad imageAd image
Ambikapur: Theft in PDS shop, thieves fled with rice and gram

रिपोर्टर: दिनेश गुप्ता

अंबिकापुर शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अब चोरों ने ग्राम पंचायत कोलडीहा की पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) दुकान को निशाना बनाया। बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान के ग्रिल और दरवाजे को तोड़कर 18 क्विंटल चावल और 8 क्विंटल चना चोरी कर फरार हो गए।

चोरी की पूरी वारदात

  • घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोलडीहा की है।
  • चोर रात के अंधेरे में दुकान में सेंधमारी कर घुसे।
  • वहां रखे 18 क्विंटल चावल और 8 क्विंटल चना लेकर फरार हो गए।

थाने में पहुंची शिकायत

इस घटना को लेकर पीडीएस सहायक संचालक विजय वर्मा और ग्रामीण बड़ी संख्या में गांधीनगर थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई।
खाद्य अधिकारी शिवेंद्र कामटे ने कहा:

“मुझे इस मामले की जानकारी आपके माध्यम से मिली है। थाने में शिकायत दर्ज करवाने की बात कही गई है।”

खाद्य विभाग की लापरवाही पर सवाल

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि सरगुजा जिले के खाद्य अधिकारी को इस घटना की जानकारी तक नहीं थी। इससे विभाग की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी

गांधीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल इलाके के लोग प्रशासन से सुरक्षा कड़ी करने की मांग कर रहे हैं।

CM Vishnu Deo Sai: गरियाबंद दौरे पर रवाना हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कांग्रेस पर साधा निशाना

CM Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को गरियाबंद

Commonwealth Games 2026 का आज ग्लासगो में होगा आगाज, जानिए भारत का पूरा शेड्यूल

Commonwealth Games 2026 का आगाज स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हो रहा

Bhilai Road Accident: भिलाई में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

Bhilai Road Accident: दुर्ग जिले के भिलाई स्थित सेंट्रल एवेन्यू पर सोमवार

Chingrapagar Waterfall Stunt: गरियाबंद के चिंगरापगार वॉटरफॉल में युवक का जानलेवा स्टंट, 60 फीट ऊंचाई से छलांग का वीडियो वायरल

Chingrapagar Waterfall Stunt: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले स्थित प्रसिद्ध चिंगरापगार वॉटरफॉल से