चिरमिरी: छोटा बाजार में पीलिया का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chirmiri: Jaundice outbreak in Chhota Bazar, health department on alert

संवाददाता: अविनाश चंद्र

एमसीबी जिले के सबसे बड़े शहर चिरमिरी के छोटा बाजार क्षेत्र में पीलिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल में अब तक 62 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। इनमें से कई को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई, लेकिन अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग से लेकर नगर पालिका निगम तक की टीम अलर्ट मोड में आ गई है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची घर-घर

आज सुबह से ही स्वास्थ्य विभाग की टीम छोटा बाजार के वार्डों में पहुंचकर मरीजों के घर-घर जाकर जानकारी जुटा रही है।

  • कोलोरिन की गोली का वितरण किया जा रहा है ताकि पेयजल को शुद्ध बनाया जा सके।
  • मरीजों और परिजनों को पीलिया से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं।

अधिकारियों ने किया निरीक्षण

पीलिया की गंभीरता को देखते हुए

  • सी.एम.एच.ओ.
  • नगर पालिका निगम कमिश्नर
  • एसडीएम
  • पीएचई विभाग के अधिकारी
    साथ ही नगर पालिका निगम के स्वच्छता प्रभारी वार्डों में पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

गंदगी और जल की शुद्धता पर नाराजगी

निरीक्षण के दौरान वार्डवासियों ने पेयजल की शुद्धता और साफ-सफाई की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई।

  • घरों और गलियों में गंदगी पसरी हुई है।
  • लोगों का कहना है कि नगर पालिका निगम कागजों पर तो साफ-सफाई की बात करता है, लेकिन धरातल पर स्थिति चिंताजनक है।

बढ़ते प्रकोप से चिंता

मौसम बदलने के साथ ही जिला अस्पताल में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस बीच पीलिया का प्रकोप और अधिक खतरा बढ़ा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि पीलिया से निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

अब देखने वाली बात होगी कि स्वास्थ्य विभाग चिरमिरी क्षेत्र में फैल रही इस घातक बीमारी पर कितनी जल्दी और प्रभावी रोकथाम लगा पाता है।

Smart Hospital Award : एनएमडीसी परियोजना चिकित्सालय को मिला “स्मार्ट हॉस्पिटल ऑफ द ईयर” पुरस्कार

Smart Hospital Award : किरंदुल परियोजना चिकित्सालय को राष्ट्रीय स्तर पर मिली

Illegal Liquor : मुंगेली में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार

Illegal Liquor : थाना जरहागांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई

Bhopal: जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां, देखें वायरल Video

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की

Giridih में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, जंगल से 6 आरोपी गिरफ्तार

Report by: Vivek Gupta Giridih जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए

प्रतीक यादव के निधन पर CM Yogi ने जताया शोक

Report by: Vandana Rawat CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य महिला