,

बिग बॉस 19 की अनाउंसमेंट: सलमान खान ने बताया—इस बार चलेगी ‘घरवालों की सरकार’

BY: Yoganand Shrivastva

टीवी के बहुप्रतीक्षित रियलिटी शो बिग बॉस के 19वें सीजन की आधिकारिक घोषणा हो गई है। इस बार शो को एक नए अंदाज में पेश किया जाएगा, जिसकी थीम पॉलिटिक्स से प्रेरित है। होस्ट सलमान खान ने नेता के अवतार में एक धमाकेदार प्रोमो जारी करते हुए बताया कि नया सीजन 24 अगस्त से ऑनएयर होगा।

सलमान ने बदला अंदाज, बोले- “दोस्तों-दुश्मनों, तैयार हो जाओ”

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, “लौट आया हूं मैं लेकर बिग बॉस का नया सीजन, और इस बार चलेगी घरवालों की सरकार।” प्रोमो में वे नेता की वेशभूषा में नजर आ रहे हैं और कहते हैं—”दोस्तों और दुश्मनों, तैयार हो जाओ… क्योंकि अब बनेंगी घरवालों की सरकार।” उन्होंने शो को “टू मच फन” बताते हुए दर्शकों को एक नए अनुभव का वादा किया है।

शो में कौन-कौन आ सकता है? संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट:

1. फैसल शेख (Mr. Faisu): सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और ‘खतरों के खिलाड़ी’ फेम फैसल शेख के शो में भाग लेने की चर्चाएं जोरों पर हैं। उनके साथ उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड जन्नत जुबैर के वाइल्ड कार्ड एंट्री की अटकलें भी लगाई जा रही हैं।

2. गुरुचरण सिंह: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘सोढ़ी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर, जो हाल ही में अपनी अचानक गुमशुदगी के चलते सुर्खियों में आए थे। वे अब आध्यात्मिक जीवन की बात करते हैं और कहा जा रहा है कि मेकर्स उनसे संपर्क में हैं।

3. अन्य संभावित नाम:

  • खुशी दुबे
  • गौरव तनेजा (Flying Beast)
  • अपूर्वा मुखिजा (Rebel Kid)
  • गौरव खन्ना
  • धनश्री वर्मा
  • अरिश्फा खान
  • मिक्की मेकओवर

हालांकि, अभी तक किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इन सेलेब्स ने शो का हिस्सा बनने से किया इनकार:

  • मल्लिका शेरावत ने अफवाहों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट कहा कि वे न तो इस बार शो में आ रही हैं और न कभी जाएंगी।
  • डेज़ी शाह, सलमान की ‘जय हो’ की को-स्टार ने भी बिग बॉस 19 का हिस्सा बनने की बात नकार दी।
  • गौरव तनेजा और कथावाचक जया कुमारी को भी शो का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन दोनों ने इसे ठुकरा दिया।

इस बार क्या है खास?

राजनीति थीम के साथ बिग बॉस 19 को नया ट्विस्ट देने की तैयारी है। घर में “घरवालों की सरकार” कैसे बनती है और कौन नेता साबित होता है—यह देखना रोचक होगा। सलमान खान के इस नए राजनैतिक अंदाज ने शो को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

Jamtara News: जामताड़ा में अग्निमित्रा पॉल का जोरदार स्वागत, दुर्गा पूजा को लेकर दिया बड़ा बयान

रिपोर्ट: रतन कुमार Jamtara News पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल गुरुवार

Bihar Flood: नवगछिया के मदरौनी में कोसी का कहर, सड़कों और घरों में पांच फीट से ज्यादा पानी

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bihar Flood भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल के मदरौनी

Yogi Adityanath: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा पहुंचे CM योगी, नन्हें कान्हाओं पर बरसाया स्नेह

Yogi Adityanath श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे।

Swine Flu Ayurvedic Treatment: स्वाइन फ्लू में कौन सी जड़ी-बूटियां हो सकती हैं मददगार

Swine Flu Ayurvedic Treatment: इन दिनों स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण को

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल की न्यू मार्केट

Gorakhpur: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Report by: Vandana Rawat Gorakhpur: गोरक्षपीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण