,

आत्महत्या के ख्याल आते थे…” – तलाक पर पहली बार बोले युजवेंद्र चहल, बयां किया दर्द

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली | भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बताया कि कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से तलाक के बाद वह इतने मानसिक तनाव में आ गए थे कि उन्हें आत्महत्या जैसे ख्याल आने लगे थे।

चुप्पी तोड़ते हुए सामने आए चहल

राज शामानी के पॉडकास्ट शो में चहल ने पहली बार अपने तलाक के पीछे की वजह और उसके बाद अपने मानसिक संघर्ष के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उन्होंने और धनश्री ने कई महीनों पहले ही अलग होने का फैसला ले लिया था, लेकिन यह उम्मीद थी कि शायद सब कुछ फिर से सामान्य हो जाएगा। उन्होंने यह भी माना कि सोशल मीडिया पर शादी को “खुशहाल” दिखाने के पीछे भी यही सोच थी कि शायद सब ठीक हो जाए।

‘धोखेबाज’ कहे जाने पर टूटा दिल

चहल ने यह भी बताया कि तलाक के बाद सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर उन्हें “धोखेबाज” करार दिया गया, जिससे उन्हें गहरा मानसिक आघात पहुंचा। उनके अनुसार, “मैंने कभी किसी के साथ बेवफाई नहीं की। मैं स्वभाव से वफादार हूं। लेकिन लोग बिना पूरी सच्चाई जाने ही जज करने लगते हैं। ये सबसे ज्यादा दुखद होता है।”

तलाक के पीछे का कारण

चहल ने अपने रिश्ते में आई दरार की वजह भी साझा की। उन्होंने कहा कि शादी में दोनों पक्षों से प्रयास और समझौते की जरूरत होती है, लेकिन जब दोनों अपने-अपने करियर में व्यस्त हो जाते हैं, तो एक-दूसरे को वक्त देना मुश्किल हो जाता है। इसी दूरी और तनाव ने उनके रिश्ते को धीरे-धीरे कमजोर कर दिया।

मानसिक स्वास्थ्य की चुनौती

तलाक के बाद जिस मानसिक दबाव और अकेलेपन से वे गुज़रे, उसके बारे में बताते हुए चहल ने कहा कि कई बार वे इतना टूट जाते थे कि आत्महत्या जैसे विचार आते थे। “उस समय मेरे मन में अजीब-अजीब बातें आने लगी थीं। मैं खुद से लड़ रहा था।”

Jamtara News: जामताड़ा में अग्निमित्रा पॉल का जोरदार स्वागत, दुर्गा पूजा को लेकर दिया बड़ा बयान

रिपोर्ट: रतन कुमार Jamtara News पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल गुरुवार

Bihar Flood: नवगछिया के मदरौनी में कोसी का कहर, सड़कों और घरों में पांच फीट से ज्यादा पानी

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bihar Flood भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल के मदरौनी

Yogi Adityanath: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा पहुंचे CM योगी, नन्हें कान्हाओं पर बरसाया स्नेह

Yogi Adityanath श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे।

Swine Flu Ayurvedic Treatment: स्वाइन फ्लू में कौन सी जड़ी-बूटियां हो सकती हैं मददगार

Swine Flu Ayurvedic Treatment: इन दिनों स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण को

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल की न्यू मार्केट

Gorakhpur: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Report by: Vandana Rawat Gorakhpur: गोरक्षपीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण