Gujarat Floods: बाढ़-बारिश के बाद गुजरात पर मंडरा रहा चक्रवात का खतरा, राज्य सरकार ने कसी कमर, मछुआरों के लिए खास दिशा-निर्देश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

गुजरात में भारी बारिश और बाढ़ ने लोगों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अहमदाबाद से लेकर वडोदरा तक और कच्छ से लेकर द्वारका तक सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं। अगर बात करें वडोदरा की तो यहां बारिश और बाढ़ का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। यहां कई रिहायशी परिसरों में पानी भर गया है। इन सबके बीच राज्य में एक और आफत आ सकती है। कच्छ के ऊपर चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने लोगों को चक्रवाती तूफान से बचाने के निर्देश दिए हैं।

कच्छ में चक्रवात आने की संभावना

कच्छ जिले में चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे में कच्छ में चक्रवात आने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय डीप डिप्रेशन के कमजोर होने की बजाय मजबूत होने की संभावना है। इसलिए अहमदाबाद समेत पूरे राज्य में तेज हवाएं चल सकती हैं। भारी बारिश और बाढ़ प्रभावित कच्छ में शुक्रवार (30 अगस्त) को बारिश की खबर है। मांडवी में 11 इंच से ज्यादा बारिश हुई, जिससे चारों तरफ जलभराव हो गया। मुंद्रा में भी करीब 6 इंच बारिश हुई।

सीएम का निर्देश

चक्रवात को कच्छ की ओर बढ़ते देख राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल गुरुवार रात वडोदरा से गांधीनगर स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर पहुंचे। उन्होंने कच्छ के जिला कलेक्टर द्वारा आगामी चक्रवात के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इस आपदा से लोगों को बचाने के लिए जहां भी आवश्यक हो, वहां तत्काल प्रभाव से लोगों को निकालने के निर्देश दिए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में सीएम ने निर्देश दिए कि लोगों को निकालने के लिए पूरे प्रयास किए जाएं।

मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

आईएमडी ने कहा कि गुजरात को अभी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। राज्य में अभी बारिश होगी। मौसम विभाग ने मछुआरों को अगले दो से तीन दिन तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है। बारिश के कारण राज्य के 140 जलाशय, बांध और 24 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। भारी बारिश के कारण यातायात और ट्रेनों की आवाजाही भी बाधित हुई है। 206 बांधों में से 122 में जलस्तर में तेज वृद्धि के कारण हाई अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को जलाशयों और नदियों से दूर रहने को कहा गया है।

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल: मैच, स्थल और प्रमुख जानकारी

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के