फिरोजाबाद में रीता बहुगुणा जोशी का बड़ा बयान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Big statement of Rita Bahuguna Joshi in Firozabad

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री और सांसद रीता बहुगुणा जोशी मंगलवार को फिरोजाबाद एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी स्पष्ट राय रखी।

महिलाओं के पहनावे पर टिप्पणी को बताया गलत

सांसद डिंपल यादव पर हाल ही में की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए रीता बहुगुणा जोशी ने कहा:

“मैं महिला आंदोलन से निकली हूं। किसी भी महिला के पहनावे पर टिप्पणी करना पूरी तरह गलत है। यह मानसिकता पुरुष प्रधान सोच की उपज है।”

उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों पर किसी भी तरह की टिप्पणी अस्वीकार्य है।

वोट बैंक की राजनीति पर विचार

समाजवादी पार्टी और मुस्लिम वोट बैंक के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर पार्टी का अपना वोट बैंक होता है, लेकिन देश जब संकट में होता है, तब सभी धर्म और समुदाय के लोग एकजुट होकर खड़े होते हैं।

“हम सब पहले हिंदुस्तानी हैं।”

धर्म परिवर्तन पर कड़ा रुख

धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि:

“धोखे और लालच से कराया गया धर्म परिवर्तन पूरी तरह गलत है। हर किसी को अपने धर्म में रहने का अधिकार है।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वेच्छा से किया गया धर्म परिवर्तन अलग बात है, लेकिन जबरन या लालच देकर कराया जाना निंदनीय है।

NDA में एकजुटता पर भरोसा

बिहार NDA में मतभेद की खबरों को खारिज करते हुए रीता बहुगुणा जोशी ने कहा:

“एनडीए पूरी तरह से एकजुट है। चुनाव भी मिलकर लड़ेंगे और सरकार भी हमारी ही बनेगी।”

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के बयान पर प्रतिक्रिया

हाल ही में चर्चित हुए कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के बयान पर उन्होंने कड़ा ऐतराज जताया।

“संत कहलाने वालों को ऐसी भाषा शोभा नहीं देती, यह अत्यंत निंदनीय है।”

Kota: रिटायर्ड फौजी की गला घोंटकर हत्या, पत्नी पर शक

Kota: राजस्थान के कोटा शहर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने

Clean Drinking Water Crisis: आज़ादी के दशकों बाद भी शुद्ध पानी से दूर जीवन

Clean Drinking Water Crisis: रोज़ाना आधा किलोमीटर का सफर, तब कहीं बुझती

Munawar Faruqui और मेहजबीन के घर बेटी का जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

Munawar Faruqui एक बार फिर पिता बन गए हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन और

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 का आगाज, गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासन

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी

Chirmiri Ram Katha Event: 17 से 25 मई तक लाल बहादुर शास्त्री मैदान बनेगा भक्ति का केंद्र

Chirmiri Ram Katha Event: जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा से भक्तिमय होगा पूरा

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. रेलवे ने बिलासपुर जोन में

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. भोपाल के मानस भवन क्षेत्र

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 2 मई 2026, शनिवार से ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की