,

गिरिडीह: पंचायत सचिवालय चोरी कांड का खुलासा

Giridih: Panchayat secretariat theft case revealed

संवाददाता: कैफ गद्दी

गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलोडीह पंचायत सचिवालय में 27 जुलाई 2025 की रात हुई बड़ी चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया।

मामला: पंचायत सचिवालय से बड़ी चोरी

27 जुलाई की रात पंचायत सचिवालय, तेलोडीह से अज्ञात चोरों ने कंप्यूटर और अन्य जरूरी सामान चोरी कर लिया था। इस संबंध में पीड़ित श्री सब्बीर आलम के आवेदन पर पचम्बा थाना कांड सं. 90/25, दिनांक 28.07.2025, धारा 305/331(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

विशेष छापामारी दल का गठन

घटना के गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

  • टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई की।
  • छापामारी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति असगर अंसारी (उम्र 34 वर्ष), पिता- मो. शहादत अंसारी, साकिन- कोड़वाडीह, तेलोडीह को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी ने किया अपराध स्वीकार

पूछताछ में असगर अंसारी ने पंचायत सचिवालय से चोरी की घटना को कबूल कर लिया।

  • उसकी निशानदेही पर चोरी गया सामान, जिसमें कंप्यूटर और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री शामिल थी, पुलिस ने बरामद कर लिया।

छापामारी दल के सदस्य

इस सफल कार्रवाई में पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार के साथ

  • सब इंस्पेक्टर संजय कुमार
  • हवलदार रामदेव यादव
  • हवलदार रामरूप करमाली
  • हवलदार रविन्द्र प्रसाद
    का विशेष योगदान रहा।

Jamtara News: जामताड़ा में अग्निमित्रा पॉल का जोरदार स्वागत, दुर्गा पूजा को लेकर दिया बड़ा बयान

रिपोर्ट: रतन कुमार Jamtara News पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल गुरुवार

Bihar Flood: नवगछिया के मदरौनी में कोसी का कहर, सड़कों और घरों में पांच फीट से ज्यादा पानी

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bihar Flood भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल के मदरौनी

Yogi Adityanath: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा पहुंचे CM योगी, नन्हें कान्हाओं पर बरसाया स्नेह

Yogi Adityanath श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे।

Swine Flu Ayurvedic Treatment: स्वाइन फ्लू में कौन सी जड़ी-बूटियां हो सकती हैं मददगार

Swine Flu Ayurvedic Treatment: इन दिनों स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण को

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल की न्यू मार्केट

Gorakhpur: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Report by: Vandana Rawat Gorakhpur: गोरक्षपीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण