संजय अरोड़ा को नहीं मिलेगा एक्सटेंशन, नए दिल्ली पुलिस कमिश्नर की तलाश शुरू

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand shrivastva

दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा 31 जुलाई 2025 को रिटायर हो रहे हैं। उनके रिटायरमेंट की पुष्टि के साथ ही सेवा विस्तार की अटकलें समाप्त हो गई हैं। पुलिस मुख्यालय ने उनके विदाई समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं, जो किंग्सवे कैंप स्थित न्यू पुलिस लाइन में आयोजित होगा।

नए कमिश्नर की रेस में कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी

संजय अरोड़ा के बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर पद के लिए कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों की चर्चा है। इनमें एसबीके सिंह, प्रवीर रंजन और सतीश गोलचा प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस मुख्यालय में इसको लेकर गहन मंथन चल रहा है। संभावना है कि 31 जुलाई से पहले नए कमिश्नर का नाम घोषित कर दिया जाएगा।

संजय अरोड़ा: 1988 बैच के IPS अधिकारी

संजय अरोड़ा तमिलनाडु कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। दिल्ली पुलिस प्रमुख बनने से पहले वे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और सशस्त्र सीमा बल में महानिदेशक के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। उन्होंने मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक किया है। तमिलनाडु में उन्होंने कुख्यात वीरप्पन गिरोह के खिलाफ STF में अहम भूमिका निभाई थी। वे कोसोवो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन का भी हिस्सा रहे हैं।

अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि दिल्ली पुलिस की कमान अगला कौन संभालेगा।

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime