,

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें: मुख्यमंत्री

BY: Yoganand Shrivastva

वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दौरे के दूसरे दिन सुबह प्रधानमंत्री के प्रस्तावित जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। विकासखंड सेवापुरी के ग्राम सभा बनौली में आगामी 2 अगस्त को प्रधानमंत्री की जनसभा प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी कतई नहीं होनी चाहिए। पेयजल, शौचालय, हवा आदि की व्यवस्था के साथ ही साथ कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। सीएम योगी ने कार्यक्रम स्थल एवं आसपास सुरक्षा के मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के साथ ही यातायात व्यवस्था सुगम बनाएं रखने पर विशेष जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए उचित स्थान पर समुचित पार्किंग व्यवस्था बनाए जाने के लिए भी पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित किया। कमिश्नर एस. राजलिंगम ने मानचित्र के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पर की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तार से अवगत कराया।

     निरीक्षण के दौरान प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय मंत्री अनिल राजभर, आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु', एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र सिंह, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, विधायक सुशील सिंह, कमिश्नर एस. राजलिंगम, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…