,

PM मोदी की ‘मन की बात’: आत्मनिर्भर भारत से लेकर वर्ल्ड हेरिटेज किलों तक, जानिए 10 प्रमुख बातें

BY: Yoganand Shrivastva

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 27 जुलाई को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 124वें संस्करण में राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विज्ञान, शिक्षा, संस्कृति और आत्मनिर्भरता जैसे कई अहम मुद्दों पर विचार साझा किए। आइए जानते हैं उनके संबोधन की 10 मुख्य बातें, जो देश के नागरिकों के लिए प्रेरणास्रोत बन सकती हैं।


पीएम मोदी की ‘मन की बात’ की 10 प्रमुख बातें:

  1. चंद्रयान-3 की सफलता:
    चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद देश में विज्ञान को लेकर नया उत्साह पैदा हुआ है। बच्चों और युवाओं में वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा को नई ऊर्जा मिली है।
  2. अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में भारत की उपलब्धि:
    भारतीय विद्यार्थियों ने इंटरनेशनल केमेस्ट्री ओलंपियाड और इंटरनेशनल मैथेमेटिक्स ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया।
  3. 12 किलों को मिली यूनेस्को मान्यता:
    यूनेस्को ने भारत के 12 ऐतिहासिक किलों को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में शामिल किया है। पीएम मोदी ने इन स्थलों को हमारी संस्कृति और विरासत का प्रतीक बताया।
  4. भारत के किले: ईंट-पत्थर नहीं, इतिहास के जीवंत दस्तावेज:
    प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के किले केवल स्थापत्य नहीं, बल्कि हमारे इतिहास, संघर्ष और गौरव की पहचान हैं। उन्होंने लोगों से इन स्थलों की यात्रा कर इतिहास से जुड़ने का आह्वान किया।
  5. आजादी का मूल्य:
    पीएम मोदी ने देश को याद दिलाया कि आजादी यूं ही नहीं मिली। यह अनगिनत बलिदानों और पीढ़ियों की तपस्या का परिणाम है। हमें इसे समझकर इसका सम्मान करना चाहिए।
  6. वोकल फॉर लोकल – आत्मनिर्भर भारत की नींव:
    ‘वोकल फॉर लोकल’ को उन्होंने आत्मनिर्भर भारत का मजबूत स्तंभ बताया। स्थानीय उत्पादों को अपनाकर हम न केवल अपनी अर्थव्यवस्था को सशक्त करते हैं, बल्कि आत्मसम्मान को भी बढ़ावा देते हैं।
  7. ज्ञान भारतम् मिशन की शुरुआत:
    केंद्र सरकार के बजट में घोषित ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ के तहत देश की प्राचीन पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण होगा। एक नेशनल डिजिटल रिपोजिटरी बनाई जाएगी, जिससे दुनिया भर के छात्र और शोधकर्ता भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ सकें।
  8. काजीरंगा में खोजी गईं पक्षियों की 40 नई प्रजातियां:
    काजीरंगा नेशनल पार्क में बिना प्राकृतिक जीवन को नुकसान पहुंचाए, विज्ञान की मदद से पक्षियों की 40 नई प्रजातियों की पहचान की गई है।
  9. वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में भारत की सफलता:
    भारत ने इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 600 मेडल जीते और 71 देशों की प्रतियोगिता में शीर्ष 3 में अपनी जगह बनाई।
  10. स्वच्छ भारत मिशन – एक जनआंदोलन:
    स्वच्छ भारत मिशन जल्द ही अपने 11 साल पूरे करेगा। पीएम ने कहा कि आज भी लोग इसे सिर्फ सरकारी योजना नहीं, बल्कि अपना कर्तव्य मानते हैं, जो असली जनभागीदारी का प्रतीक है।


प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ के इस एपिसोड के माध्यम से न केवल भारत की प्रगति और सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डाला, बल्कि लोगों को देशभक्ति, आत्मनिर्भरता और जनभागीदारी के लिए प्रेरित भी किया।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…