,

बोकारो के सूरज कुमार रजक ने जेपीएससी परीक्षा में हासिल की सफलता

- Advertisement -
Ad imageAd image
Suraj Kumar Rajak of Bokaro achieved success in JPSC examination

रिपोर्ट- संजीव कुमार

मिला 256वां रैंक

बोकारो जिले के गोमिया थाना चौक निवासी सूरज कुमार रजक ने झारखंड प्रशासनिक सेवा (JPSC) परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सूरज को इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 256वीं रैंक प्राप्त हुई है।

तीसरे प्रयास में मिली सफलता

सूरज ने बताया कि यह उनका तीसरा प्रयास था और इस बार उन्होंने अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता रामचंद्र रजक, जो एक निजी कंपनी से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, मां कांति देवी और अपने अन्य रिश्तेदारों को दिया। सूरज ने कहा कि जब भी वे निराश हुए, इन सभी ने उन्हें मानसिक संबल और हौसला दिया।

यूपीएससी में भी आजमा चुके हैं किस्मत

सूरज कुमार पूर्व में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में भी शामिल हो चुके हैं। दुर्भाग्यवश वे सिर्फ 0.25 प्रतिशत अंकों से पीछे रह गए थे, लेकिन इस अनुभव ने उन्हें और मजबूत बनाया। सूरज ने कहा कि वे भविष्य में एक बार फिर UPSC की अंतिम बार होने वाली परीक्षा में भाग लेने की योजना बना रहे हैं, ताकि राष्ट्रीय स्तर पर प्रशासनिक सेवा में योगदान दे सकें।

प्रेरणास्रोत बने सूरज

सूरज की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से यह मुकाम हासिल किया है। उनके इस सफर से यह साबित होता है कि सपनों को साकार करने के लिए परिस्थितियां नहीं, जज्बा मायने रखता है।

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस