,

जामताड़ा में वायरल वीडियो मामला तूल पकड़ता जा रहा

The viral video in Jamtara is getting serious

जामताड़ा (रतन कुमार मंडल): जामताड़ा के पांडेयडीह मोहल्ला में हाल ही में वायरल हुए एक अश्लील वीडियो को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक ओर पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सचिन दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं दूसरी ओर गांव के लोगों का आरोप है कि पुलिस अब निर्दोष युवकों को बेवजह परेशान कर रही है।

सोशल मीडिया पर फैला था वीडियो

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर पांडेयडीह निवासी सचिन दास और एक महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सचिन दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

सचिन की पत्नी ने लगाए आरोप

गिरफ्तारी के बाद सचिन दास की पत्नी ने गांव के कुछ युवकों पर आरोप लगाया कि उन्हीं ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया। इस आरोप के आधार पर पुलिस ने कुछ अन्य युवकों से पूछताछ शुरू की, जिससे गांव में आक्रोश फैल गया।

ग्रामीणों का आरोप: निर्दोष युवकों को किया जा रहा है परेशान

ग्रामीणों का कहना है कि वीडियो खुद सचिन दास के मोबाइल से बनाया गया था और उसी से वायरल भी हुआ। ऐसे में अन्य युवकों को फंसाना न केवल गलत है, बल्कि न्याय के खिलाफ भी है।

राकेश दास (ग्रामीण) ने कहा,

“पुलिस जबरदस्ती मोहल्ले के युवकों को उठा रही है, जबकि वीडियो उसी व्यक्ति के मोबाइल से बना और वायरल हुआ है। निर्दोषों को क्यों फंसाया जा रहा है?”

पूर्णचंद्र दास (ग्रामीण) ने मांग की,

“हम पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि निष्पक्ष जांच हो और जो भी दोषी हो उसी पर कार्रवाई हो। निर्दोष युवकों को परेशान न किया जाए।”

पुलिस का जवाब

इस पूरे मामले पर जामताड़ा एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी ने कहा है कि-

“मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही किसी भी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।”

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 15 नवंबर 2026, रविवार का दिन कई राशियों के…

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…

USA में अचानक थम गई हवाई यातायात की रफ्तार, 22 ATC केंद्रों में तकनीकी खराबी से सभी उड़ानों पर लगी रोक

USA: अमेरिका में शुक्रवार दोपहर हवाई यातायात व्यवस्था अचानक प्रभावित हो गई।…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में दिन में हल्की गर्मी और रात में बढ़ी…

MP: Top 10

MP: 1. मध्य प्रदेश में 15 नवंबर के बाद और बढ़ेगी सर्दी,…

Chanakya Neeti: दुश्मनों को मात देने के लिए अपनाएं ये 4 रणनीतियां, बिना ताकत लगाए जीत सकते हैं हर बाजी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और…