अरुण साव का कांग्रेस पर तीखा वार: “जो आर्थिक अपराधी हैं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Arun Sao's sharp attack on Congress: "Those who are economic criminals

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण साव ने एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी और चक्काजाम को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने इस प्रदर्शन को पूरी तरह विफल और राजनीतिक नौटंकी करार दिया।

“जनता और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने नकारा आंदोलन”

अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस का यह आंदोलन न तो जनता का समर्थन पा सका, और न ही व्यवसायिक संगठनों का।

“प्रदेशभर के ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और आम नागरिकों ने इस आंदोलन को सिरे से खारिज कर दिया है,”
उन्होंने कहा।

“घोटालेबाजों को बचाने की नाकाम कोशिश”

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि यह आंदोलन सिर्फ भ्रष्टाचारियों को बचाने और आर्थिक घोटालों पर पर्दा डालने के लिए किया गया था। उन्होंने कहा कि

“चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद करोड़ों रुपये के घोटाले उजागर हुए, इसके बावजूद कांग्रेस उनके समर्थन में सड़क पर उतर गई।”

“आर्थिक अपराधी ही कर रहे हैं आर्थिक नाकेबंदी”

तंज कसते हुए अरुण साव ने कहा –

“जो खुद आर्थिक अपराध में लिप्त हैं, वही आज आर्थिक नाकेबंदी कर रहे हैं। यह जनता के साथ धोखा है।”

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कांग्रेस के कई नेता जेल गए, लेकिन तब पार्टी ने ऐसा कोई बड़ा आंदोलन नहीं किया। यह साबित करता है कि यह प्रदर्शन सिर्फ एक व्यक्ति विशेष के लिए किया गया, न कि जनता के लिए।

“कांग्रेस ध्यान भटकाने के लिए करती है ड्रामा”

अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस जब भी किसी घोटाले में फंसती है, तो वह जनता का ध्यान भटकाने के लिए प्रदर्शन का सहारा लेती है।

“अपराध कांग्रेस करती है, और नुकसान जनता को भुगतना पड़ता है,”
उन्होंने जोड़ा।

भाजपा की प्रतिबद्धता – पारदर्शिता और ईमानदारी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा प्रदेश को ईमानदारी, पारदर्शिता और सुशासन की ओर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस की कार्यशैली को पूरी तरह नकार दिया है।”

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड

Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में