धमतरी में बहते पानी में दिखा साँप के जोड़े का अद्भुत नज़ारा, लोग हुए हैरान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Amazing view of a pair of snakes seen in flowing water in Dhamtari, people were surprised

रिपोर्ट: वैभव चौधरी, धमतरी

धमतरी जिले में इन दिनों मानसून की फुहारों के बीच प्रकृति के कुछ अनोखे दृश्य भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसा ही एक अभूतपूर्व और रोमांचक नजारा रविवार को सामने आया, जब शहर के श्याम श्याम तराई इलाके में स्थित न्यू स्टार मोटर दुकान के पास साँपों का एक जोड़ा बहते पानी में अठखेलियाँ करता नजर आया।

बहते पानी में रोमांचक दृश्य

तेज़ बारिश के बीच जब सड़क किनारे बहता पानी तेज़ी से बह रहा था, तभी स्थानीय लोगों ने देखा कि दो विशालकाय साँप, जो कि घोड़ा पछाड़ प्रजाति के बताए जा रहे हैं, उस पानी में एक-दूसरे के साथ लिपटकर अठखेलियाँ कर रहे हैं। यह दृश्य किसी अजूबे से कम नहीं था।

लोगों ने तुरंत इस नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों साँपों की लंबाई करीब 7 से 8 फीट थी और वे करीब 20 मिनट तक बहते पानी में इसी तरह लिपटे हुए नजर आए।

स्थानीय लोगों में कौतूहल और रोमांच

इस दृश्य को देखने के लिए क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोग भयभीत थे, तो कुछ इस अद्भुत दृश्य को पहली बार देख कर आश्चर्यचकित और रोमांचित नजर आए। स्थानीय निवासी ने बताया,

“हमने कभी सोचा भी नहीं था कि इस इलाके में ऐसा कोई दृश्य देखने को मिलेगा। साँपों का इस तरह पानी में लिपटकर खेलना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था।”

मानसून में बढ़ रही साँपों की सक्रियता

विशेषज्ञों की मानें तो मानसून की शुरुआत के साथ ही सांपों की गतिविधि तेज हो जाती है। बारिश के कारण जमीन में बसे उनके बिलों में पानी भर जाता है, जिससे वे बाहर निकलकर खुले स्थानों में आ जाते हैं। इसी वजह से धमतरी जिले में इन दिनों लगातार साँप दिखाई दे रहे हैं।

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और