,

MP News: पांढुर्णा के मोही घाट में पलटी बस, 5 की मौत, 42 घायल

MP News

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में मोही घाट में भीषण बस हादसा हो गया। आज यानी गुरूवार को भोपाल से हैदराबाद जा रही वर्मा ट्रेवल्स की बस छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा में मोही घाट पर पलट गई। हादसे में बस के नीचे दबने से तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 42 यात्री घायल हो गए। इनमें से 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही थी। इलाज के दौरान अस्पताल में दो और घायलों की मौत हो गई। हादसे में अब तक कुल पांच लोगों की मौत हो चुकी है। बस में सवार अधिकांश यात्री भोपाल और उसके आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार, वर्मा ट्रेवल्स की यह बस भोपाल से हैदराबाद जा रही थी। पांढुर्णा में मोही घाट पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस के नीचे दबे तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य 42 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पांढुर्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीआई अजय मरकाम ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो थी। अन्य 42 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, इलाज के दौरान दो और यात्रियों ने दम तोड़ दिया।

बस में सवार अभिजीत कडू और सोहम कडू ने बताया कि बारिश लगातार हो रही थी और बस करीब 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। इस दौरान वह मोही घाट पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना पर पांढुरना से लगभग 4 एंबुलेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को पांढुरना सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…

अचानक बदल गया AI का नाम! ट्रंप बोले- ‘ये आर्टिफिशियल नहीं’, जानें अब क्या होगा नया नाम

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से विस्तार पूरी दुनिया में…

Trump ने सुंदर पिचाई को कहा ‘मॉन्स्टर’, बोले- ‘इतने बड़े हैं कि कोई जानता भी नहीं’

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. प्रोफेसर ने छात्राओं से…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. CEC के खिलाफ MP…