ब्रेकिंग : जमीन विवाद में टंगिया से महिला पर हमला, आरोपी युवक फरार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Breaking: Woman attacked with tangia in land dispute, accused youth absconding

रिपोर्टर: देवेंद्र श्रीवास

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप

नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैंसदा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने जमीनी विवाद को लेकर एक महिला पर उसके ही घर में घुसकर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया। महिला को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

वीडियो में कैद हुई वारदात

घटना का पूरा वीडियो पास ही खड़े किसी व्यक्ति ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महिला पर टंगिया से वार किया जा रहा है, जबकि उसका पति बीच-बचाव की कोशिश कर रहा है।

महिला की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर

घटना में घायल महिला को पहले नवागढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल वहां उसका इलाज जारी है।

आरोपी युवक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

घटना के बाद से आरोपी युवक फरार हो गया है। नवागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

स्थानीय लोगों में दहशत

इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होता रहा है, लेकिन इस बार मामला जानलेवा हमले तक पहुंच गया।

Madhya Pradesh एमपी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा: गेहूं और उड़द पर मिलेगा बोनस

Madhya Pradesh मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसान कल्याण के प्रति अपनी

JHARKHAND : 45 वर्ष पुराने मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

JHARKHAND : विधि-विधान से संपन्न हुई प्राण प्रतिष्ठा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

Deepak Baij : पीसीसी चीफ ने कानून व्यवस्था और धान खरीदी को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना

Deepak Baij : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैजने प्रदेश की

Raipur : होली के दिन बदमाश ने तलवार लहराकर फैलाया खौफ

Raipur : राजधानी रायपुर में होली के दिन एक बदमाश का तलवार

Bhilai में मंदिर में तोड़फोड़, असामाजिक तत्व ने भगवान राम की तस्वीर खंडित की

Report by: Vishnu Gautam Bhilai: भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपारा

Jashpur में भीषण सड़क हादसा, यात्री बस पलटी, 5 की मौत,20 घायल

Jashpur: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।