बेमेतरा में नवयुवाओं के लिए मतदाता पंजीयन शिविर आयोजित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Voter registration camp organized for youth in Bemetara

रिपोर्ट: संजू जैन


बेमेतरा के शासकीय पं. जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 18 से 19 वर्ष के नवयुवाओं के लिए मतदाता सूची में नाम जोड़वाने हेतु विशेष पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा, अपर कलेक्टर अनिल वाजपेयी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे।

युवाओं को लोकतंत्र की ताकत से जोड़ा

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में युवाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा,

“हम व्यवस्था में खामियों की शिकायत करते हैं, लेकिन उसे सुधारने का सबसे सशक्त माध्यम हमारा वोट और हमारा मतदाता बनना है।

उन्होंने कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से 18 वर्ष की आयु पूरी होते ही मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने और अन्य साथियों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

मतदान प्रक्रिया व दस्तावेजों की दी जानकारी

इस विशेष शिविर में छात्रों को मतदान की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, वोटर आईडी कार्ड के लाभ की विस्तृत जानकारी दी गई। ऑनलाइन फॉर्म-6 भरना अनिवार्य किया गया, जिसके लिए निम्नलिखित दस्तावेज लाना आवश्यक बताया गया:

  • आधार कार्ड
  • 10वीं की अंकसूची
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • परिवार के किसी सदस्य का फोटो पहचान पत्र

शिविर में दिखा नवयुवाओं का उत्साह

शिविर में बड़ी संख्या में कॉलेज के नवयुवाओं ने भाग लिया, जिन्होंने उत्साहपूर्वक फॉर्म-6 भरा और मतदाता बनने की प्रक्रिया को समझा। इस शिविर का उद्देश्य था युवाओं को मतदाता बनने के लिए प्रोत्साहित करना, ताकि वे भविष्य में सशक्त प्रतिनिधियों का चुनाव कर सकें और लोकतंत्र की नींव को मजबूत बना सकें।

Horoscope: 18-02-26

Horoscope: जानें राशि के अनपसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन Horoscope:

MCW2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई क्लाइमेट वीक-2026 में करेंगे 18 फरवरी को विशेष सत्र की अध्यक्षता

MCW2026 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश शासन द्वारा

Post Office Scam: जटकन्हार पोस्ट ऑफिस घोटाला, पोस्टमास्टर पर ग्रामीणों की जमा राशि गबन का आरोप

Post Office Scam: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जटकन्हार स्थित

Ration Distribution Scam: तीन महीने से फिंगरप्रिंट, लेकिन नहीं मिला अनाज…

Ration Distribution Scam: अंगूठा लगवाकर खाली हाथ लौटाए जा रहे ग्रामीण Ration

Financial Fraud Case: कर्ज में डूबे दोस्त ने रची झूठी चोरी की साजिश

Financial Fraud Case: मल्टीलेवल पार्किंग से नकदी चोरी की झूठी कहानी का

Rural Education Crisis: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था की पोल, जर्जर स्कूल

Rural Education Crisis: जर्जर स्कूल भवन, घोटुल और पेड़ के नीचे लगती

Sirmaur: तीन माह बाद संगड़ाह को मिला डीएसपी, सुनील राणा ने संभाला पदभार

Sirmaur: सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में करीब तीन माह से

Sabalgarh: कैमपुरा की महिलाओं का ‘नारी शक्ति’ अवतार, जुए और जहरीली शराब के खिलाफ अब सीधे कलेक्टर से गुहार

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Sabalgarh (मुरैना): सबलगढ़ थाना क्षेत्र के कैमपुरा गांव

Rohtas  : शादी के तीन साल बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

रिपोर्ट : अविनाश श्रीवास्तव Rohtas  अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के सलुकपुर गांव

Gold-Silver Price: ₹2,903 टूटा सोना, ₹6,667 गिरी चांदी, चार दिन से जारी गिरावट

Gold-Silver Price: 17 फरवरी को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों

Maoist Surrender: सुकमा में 22 माओवादियों का आत्मसमर्पण

Maoist Surrender: “पूना मारगेम” अभियान का असर, 22 सक्रिय माओवादी मुख्यधारा में