,

Morena Accident: क्वारी नदी में बड़ा हादसा: चार युवक बहाव में फंसे, चरवाहे ने बचाईं तीन जानें, एक लापता

Morena Accident

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Morena Accident मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र के बरेथा गांव स्थित क्वारी नदी घाट पर रविवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में नहाने गए चार युवक अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गए और डूबने लगे। हादसे में तीन युवकों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि एक युवक लापता हो गया। लापता युवक की पहचान सत्यम परमार पुत्र अरविंद परमार, निवासी बरेथा के रूप में हुई है।

चरवाहे की बहादुरी से बचीं तीन जिंदगियां

Morena Accident जानकारी के अनुसार सत्यम परमार अपने साथियों भोला परमार, आदित्य परमार और सत्यम बरेठा के साथ नदी में नहाने गया था। चारों युवक पानी में उतरे ही थे कि अचानक गहरे पानी और तेज बहाव में फंस गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर पास में बकरियां चरा रहे अमन नामक युवक ने साहस दिखाया और तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़ा। अमन ने अपना साफा नदी में फेंककर तीन युवकों को बाहर निकाल लिया, जिससे उनकी जान बच गई।

18 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, SDRF का रेस्क्यू जारी

Morena Accident हादसे के दौरान सत्यम परमार का हाथ साफे से छूट गया और वह तेज बहाव के साथ गहरे पानी में बह गया। सूचना मिलने पर दिमनी थाना प्रभारी जितेंद्र दोहरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। नदी में लगातार तलाश अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन घटना के 18 घंटे बाद भी युवक का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक की खोज में जुटी हुई है।

Read this: Iran America युद्ध के बीच मुज्तबा खामेनेई का बड़ा संदेश, मुस्लिम देशों से अमेरिका-इजरायल के खिलाफ एकजुट होने की अपील

जम्मू-कश्मीर और मणिपुर में बढ़ेगी CRPF की ताकत, FPV कामिकेज ड्रोन खरीदने की तैयारी

CRPF: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) अपनी सुरक्षा और ऑपरेशनल क्षमताओं को…

Tripura निकाय चुनाव में BJP की बड़ी बढ़त, वोटिंग से पहले ही 77 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

Tripura: त्रिपुरा में 27 नवंबर को होने वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनाव…

Priyank Kharge की शेयर की गई RSS की फोटो पर विवाद, AI से एडिट करने का आरोप; पुलिस में शिकायत

Priyank Kharge: कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियांक खड़गे की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. दीपक टंडन और…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. आज से…

Sonia Gandhi Book : सोनिया की किताब से सियासी भूचाल, इमरजेंसी पर कबूलनामा, बीजेपी का हमला

रिपोर्ट- कमलेश चौबे Sonia Gandhi Book : एसआईआर,वोट चोरी,चढ़ावा चोरी,बाबरी मस्जिद,राम मंदिर…