,

Dehradun Gangrape: कोलकाता के बाद देहरादून में हुई दिल दहला देने वाली घटना, बस के अंदर किशोरी के साथ हुआ गैंगरेप

- Advertisement -
Ad imageAd image
Dehradun Gangrape

Dehradun Gangrape: अभी कोलकाता में हुए जूनियर डॉक्टर के दुष्कर्म और मर्डर केस का दुख खत्म नहीं हुआ था कि एक और गैंगरेप की घटना सामने आई है। देहरादून में बस के अंदर किशोरी से अज्ञात लोगों ने गलत काम किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना देहरादून के आईएसबीटी बस में 13 अगस्त को हुई थी। पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता पंजाब की रहने वाली थी। यूपी रोडवेज की बस से देहरादून पहुंची थी। आरोप है कि, बस से सभी यात्रियों के उतर जाने के बाद 5 लोगों ने किशोरी के साथ गैंग रेप किया। इसके बाद पीड़िता बदहवास हो गई तो उसे बस से उतारकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने संदेश के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

पीड़िता बदहवास हालत में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को मिली थी। होश में आने पर पीड़िता ने आपबीती बताई। इसके बाद शनिवार रात पुलिस थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने गैंग रेप का मामला दर्ज किया है।

इस मामले में सबसे चौकाने वाली बात यह है कि, जहां गैंग रेप हुआ वहीं पास में पुलिस चौकी है। बस अड्डे पर यात्रियों का आना जाना भी लगा रहता है ऐसे में गैंगरेप की यह घटना कैसे हुई इसे लेकर कई सवाल हैं। चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पीड़िता की काउंसलिंग की जा रही है। बस अड्डे पर मौजूद ड्राइवर – कंडक्टर का कहना है कि, इतने सालों में कभी ऐसी घटना नहीं हुई। वहीं पुलिस ने इस मामले में सख्त एक्शन लिए जाने की बात कही है।

देहरादून के SSP अजय सिंह ने कहा, “13 अगस्त को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को सूचना मिली कि एक बच्ची एक दुकान पर बैठी है और वहां एक संदिग्ध व्यक्ति भी है… 1098 ने अपनी टीम भेजी, उस व्यक्ति से पूछताछ की और लड़की को काउंसलिंग के लिए बाल निकेतन ले गई… 2-3 दिन की काउंसलिंग के बाद उसने बताया कि 5 लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया है… 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 70 के तहत मामला दर्ज किया गया… यह घटना दिल्ली से देहरादून जा रही बस में हुई… दुकान पर उसके साथ मौजूद संदिग्ध व्यक्ति बस ड्राइवर था… उसने पूछताछ के दौरान पूरी घटना कबूल कर ली… इसमें कंडक्टर भी शामिल था। कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें तीन बस ड्राइवर, एक कंडक्टर और एक कैशियर शामिल हैं… फोरेंसिक टीम ने बस से साक्ष्य एकत्र किए… लड़की के गांव का पता लगा लिया गया है। उसके माता-पिता जीवित हैं और उन्हें यहां बुलाया गया है…”

- Advertisement -
Ad imageAd image

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा

रामायण के लक्ष्मण Sunil Lahri ने मुंहबोली बहन से बंधवाई राखी, वीडियो पर तारीफ के साथ उठे सवाल

Sunil Lahri: टीवी के चर्चित धार्मिक धारावाहिक 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार

अमेरिकी हिरासत से Nicolas Maduro की पहली तस्वीरें आईं सामने, ट्रैकसूट में दिखे पूर्व वेनेजुएला राष्ट्रपति

Nicolas Maduro: वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की अमेरिकी हिरासत के