,

Kolkata Doctor Rape Murder Case Upadate: हर दो घंटे में राज्य को भेजना होगा लॉ इन ऑर्डर रिपोर्ट, केंद्रीय गृह मंत्रालय अलर्ट

Kolkata Doctor Rape Murder Case Upadate

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म-हत्या के मामले में डॉक्टर्स का देशव्यापी प्रदर्शन जारी है। डॉक्टर्स के लगातार प्रदर्शन के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्रालय अलर्ट हो गया है। मंत्रालय ने सभी राज्य की पुलिस से कहा है कि वे डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य लोगों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर हर दो घंटे में स्थिति रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। राज्य पुलिस बलों को भेजे गए संदेश में गृह मंत्रालय ने कहा कि विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर सभी राज्यों की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर लगातार नजर रखी जानी चाहिए।

मंत्रालय ने कहा कि कानून और व्यवस्था की स्थिति की लगातार दो घंटे की रिपोर्ट शनिवार शाम चार बजे से फैक्स/ईमेल/व्हाट्सएप के जरिये मंत्रालय के नई दिल्ली स्थिति नियंत्रण कक्ष को भेजी जाए। मीडिया रिपोर्ट की माने तो कुछ राज्यों ने रिपोर्ट भेजनी शुरू भी कर दी है।

बता दें कि नौ अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमीनार हॉल में 31 वर्षीय स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या की गई थी। इस घटना ने कई गंभीर खामियों और संबंधित अधिकारियों के समर्थन की कमी को उजागर किया, जिसके बाद डॉक्टर्स ने न्याय की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से लेकर…

UP Cabinet Meeting: चार लिंक एक्सप्रेसवे से लेकर कैशलेस इलाज तक बड़े फैसले

Report: Vandna Rawat UP Cabinet Meeting उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…

Israel में चुनावी मुकाबला तेज, नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के संकेत, बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

Israel: इजरायल में संसदीय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री…