उदयपुर चाकूबाजी घटना के आरोपी के घर में चला बुलडोजर, किराए से रहता था परिवार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

उदयपुर में चाकूबाजी घटना में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। प्रशासन ने खांजीपीर की दीवानशाह कॉलोनी में बने आरोपी के घर को तोड़ दिया है। भारी में पुलिस बल के बीच घर में बुलडोजर चलाया गया। जानकारी के मुताबिक आरोपी का परिवार इस घर में किराए पर रह रहे थे। चाकूबाजी में घायल छात्र की हालत अभी भी गंभीर है। उसका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है।

राजस्थान के उदयपुर में शुक्रवार (16 अगस्त) को एक सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र द्वारा स्कूल के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस हमले के बाद सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया है। यह मामला सामने आने के बाद गुस्साई भीड़ ने सड़क पर खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। साथ ही जमकर पथराव भी किया। तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने उदयपुर समेत आस पास के इलाकों में इंटरनेट अगले चौबीस घंटों तक के लिए बंद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, भटियानी चोहट्टा स्थित सरकारी स्कूल में चाकू घोंपने की घटना के पीछे क्या कारण था, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। उदयपुर पुलिस ने बताया कि पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित आईसीयू में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

हिंदू संगठनों ने बंद करवाए बाजार

शुक्रवार शाम को तनाव बढ़ता देखर बापू बाजार, हाथीपोल, घंटाघर, चेतक सर्किल और आसपास के इलाकों में बाजार बंद कर दिए गए। हिंदू संगठनों के लोगों ने बाजारों में दुकानें बंद करवाईं। कुछ हिंसक तत्वों ने एक शॉपिंग मॉल पर भी पथराव किया, जिसमें दुकानों के कांच के दरवाजे टूट गए।

Chanakya Niti : अमीर बनने के लिए अपनाएं ये खास बातें, आचार्य चाणक्य ने बताए धन प्राप्ति के नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन