,

इंदौर में फर्नीचर कारोबारी के घर लाखों की चोरी, चोर मस्जिद गए परिवार की गैरहाजिरी में बाइक से पहुंचा; वारदात CCTV में कैद

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर, शहर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के नूरानी नगर में गुरुवार देर रात एक फर्नीचर व्यापारी के घर बड़ी चोरी की वारदात हुई। घर के सभी सदस्य पास की मस्जिद में नमाज़ अदा करने गए थे, इसी दौरान एक अज्ञात युवक बाइक से आया और घर में घुसकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

रात 11:30 बजे की घटना, चोर कूदकर पहुंचा घर में

व्यापारी अजीज खान ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ मस्जिद गए हुए थे। उसी दौरान एक युवक बाइक से आया और लोहे का गेट फांदकर घर के भीतर दाखिल हो गया। उसने घर की तलाशी ली और करीब 10 से 12 लाख रुपये की नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गया।

शिकायत दर्ज, CCTV फुटेज की जांच

वारदात की जानकारी मिलते ही अजीज खान ने तुरंत चंदन नगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो

व्यापारी अजीज खान ने बताया कि उन्होंने चोर की पहचान में मदद के लिए सीसीटीवी फुटेज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है ताकि जल्द से जल्द आरोपी पकड़ा जा सके। वीडियो में चोर का चेहरा और बाइक की पहचान के कुछ संकेत साफ नजर आ रहे हैं।

पुलिस का दावा – जल्द होगी गिरफ्तारी

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे हिरासत में ले लिया जाएगा। फिलहाल इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है और आस-पास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है।

Vaibhav Suryavanshi ने बल्ले से किया निराश, गेंद से मचाया तहलका, 4 गेंद में झटके 2 विकेट

Vaibhav Suryavanshi: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा।

Basuhara Water Crisis: शंभूगंज के बसुहारा गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Basuhara Water Crisis जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत के बसुहारा

Anganwadi Supervisor Death: ट्रेन की चपेट में आने से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की मौत, निरीक्षण के लिए जा रही थीं केंद्र

रिपोर्टर : सुभम कुमार Anganwadi Supervisor Death फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर डियांवा हॉल्ट

Trump के टैरिफ पर कनाडा का पलटवार, अमेरिका पर जवाबी शुल्क लगाने की तैयारी;

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति को लेकर अमेरिका और

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. 15 घंटे तक टापू पर

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. आधे एमपी में आज