,

सूरजपुर में छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘महिला रक्षा टीम’ का गठन

'Women's Defense Team' formed for the safety of girl students and women in Surajpur

रिपोर्टर – आकाश कसेरा

सूरजपुर जिले में छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा और सराहनीय कदम उठाया गया है। जिले के एसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने “महिला रक्षा टीम” का गठन करते हुए उसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस टीम का उद्देश्य स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़, उत्पीड़न व असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखना है।

मनचलों पर रखेगी कड़ी निगरानी

एसपी ने जानकारी दी कि स्कूल-कॉलेजों से लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं जिनमें लड़कियों को असामाजिक तत्वों द्वारा परेशान किए जाने की बात सामने आ रही थी। कई बार ये घटनाएं बड़ी वारदातों में बदल जाती हैं। इन सबको देखते हुए नौ सदस्यीय महिला सुरक्षा टीम बनाई गई है, जो स्कूलों, कॉलेजों, पार्कों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी रखेगी।

तत्काल होगी कार्यवाही

टीम की खास बात यह है कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या महिला उत्पीड़न की सूचना मिलने पर यह तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करेगी। यह टीम सुबह-शाम स्कूल-कॉलेजों के आस-पास मौजूद रहेगी और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर बनाए रखेगी।

एसपी प्रशांत ठाकुर की यह पहल महिलाओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करेगी और मनचलों के खिलाफ एक सख्त संदेश देगी। महिला रक्षा टीम की तैनाती से सूरजपुर जिले में छात्राओं और महिलाओं का आत्मविश्वास निश्चित रूप से बढ़ेगा।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 6 सितंबर 2026, रविवार का दिन मेष से मीन

UNESCO Tentative List : शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, UNESCO की Tentative List में शामिल

जयपुर। राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर