,

रायगढ़ : ससुराल के बरामदे में फंदे से लटका मिला युवक

Raigarh: A young man was found hanging from a noose in the veranda of his in-law's house

गांव में फैली सनसनी, कापू पुलिस कर रही जांच

रायगढ़ – जिले के कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत अलोला गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक की लाश ससुराल के बरामदे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजेश नाग के रूप में हुई है, जो मूलतः कोरबा जिले का निवासी था।

घटना की पूरी जानकारी

  • राजेश नाग विगत एक महीने से अपनी ससुराल (अलोला गांव) में रह रहा था।
  • रविवार सुबह उसका शव घर के परछी (बरामदे) में लगे बांस के म्यांर से गमछे के सहारे लटका मिला।
  • जब परिजनों ने उसे फंदे पर झूलते देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया।

कापू पुलिस मौके पर, जांच जारी

  • घटना की सूचना मिलते ही कापू थाना पुलिस मौके पर पहुंची
  • शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
  • पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चला है, इसलिए हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है।

ग्रामीणों में फैली सनसनी

इस अप्रत्याशित घटना ने गांव में भय और चर्चा का माहौल बना दिया है।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक के ससुराल पक्ष के बयानों को भी रिकॉर्ड किया जा रहा है।

Miss World 2026 जोहेरी मोला कैसे जीता ताज, जानिए पूरा सफर

by: vijay yadav Miss World 2026 वियतनाम, मिनिकन गणराज्य की ब्यूटी क्वीन

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 6 सितंबर 2026, रविवार का दिन मेष से मीन

UNESCO Tentative List : शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, UNESCO की Tentative List में शामिल

जयपुर। राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर