संवाददाता: रतन कुमार मंडल
अब अगर आप जामताड़ा में बिना हेलमेट के बाइक चलाते पकड़े गए, तो आपकी बाइक सीधी थाने की हवालात में पहुंच सकती है। एसपी राजकुमार मेहता के निर्देश पर जामताड़ा पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोर्ट रोड के पास चला चेकिंग अभियान
टाउन थाना क्षेत्र के कोर्ट रोड के पास शुक्रवार को चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में बिना हेलमेट बाइक सवारों को रोक-रोक कर उनकी बाइकें जब्त की गईं।
- अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने किया।
- एक ही दिन में करीब 30 बाइकें जब्त की गईं।
- पकड़े गए चालकों को हेलमेट लाने पर ही बाइक वापस की गई।
लगातार चलेगा अभियान, अगली बार होगी सख्त कार्रवाई
थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि यह सड़क सुरक्षा अभियान लगातार जारी रहेगा।
उन्होंने साफ कहा:
“अगर कोई दोबारा बिना हेलमेट पकड़ा गया, तो उसे जुर्माना और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।”
पुलिस की सख्ती का असर, लोगों में दिखा डर
इस अचानक हुए अभियान से लोगों में हड़कंप मच गया। कई बाइक सवार जो बिना हेलमेट चल रहे थे, उन्होंने मौके से बचने की कोशिश की लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के आगे सभी को रोक लिया गया।
बिना हेलमेट बाइक सवारों को जागरूक भी किया गया कि सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए हेलमेट कितना जरूरी है।





