,

शिवरीनारायण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौ-तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार

Big action by Shivrinarayan police, accused arrested for cow smuggling

सात मवेशी और वाहन जब्त

जांजगीर-चांपा, 4 जुलाई 2025 | रिपोर्ट: देवेंद्र श्रीवास
जिले के शिवरीनारायण थाना पुलिस ने गौ-तस्करी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सात मवेशी और एक मालवाहक वाहन को भी जब्त किया है।

सूचना मिलने पर की गई घेराबंदी

शिवरीनारायण पुलिस को सूचना मिली थी कि केरा रोड की ओर से एक संदिग्ध मालवाहक वाहन में अवैध रूप से गाय और बैल को ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने तत्काल हरकत में आते हुए घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोका।

सात मवेशियों को किया गया बरामद

जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, तो उसमें सात नग मवेशी पाये गए। पूछताछ में आरोपी मवेशियों को बिना किसी वैध दस्तावेज और नियमों का पालन किए बिना एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा रहा था।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। तस्करी में उपयोग किए गए वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस की तत्परता से क्षेत्र में बढ़ा भरोसा

शिवरीनारायण पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में गौ-तस्करी के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने की उम्मीद जगी है। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और गौ-तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Sheikhpura News: शेखपुरा में बाढ़ का कहर, सहारा-बटौरा गांव में घुसा हरोहर नदी का पानी; जनजीवन प्रभावित

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura News शेखपुरा जिले के घाट कुसुम्भा टाल क्षेत्र

Miss World 2026 जोहेरी मोला कैसे जीता ताज, जानिए पूरा सफर

by: vijay yadav Miss World 2026 वियतनाम, मिनिकन गणराज्य की ब्यूटी क्वीन