,

राज्यपाल रामेन डेका का पिथौरा दौरा

Governor Ramen Deka's visit to Pithora

विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका शुक्रवार को महासमुंद जिले के पिथौरा पहुंचे। यहां उन्होंने सर्किट हाउस में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। इस बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

विकास की दिशा में मिल रही प्रगति की जानकारी

राज्यपाल डेका ने अधिकारियों से जिले में चल रही योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की रिपोर्ट ली। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए अधिकारी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।
उन्होंने विशेष रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, और कृषि क्षेत्र की योजनाओं की प्रगति पर ध्यान देने की बात कही।

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर

बैठक के दौरान राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और योजनाएं तय समयसीमा में पूरी की जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन को योजनाओं की जानकारी देने और उन्हें लाभान्वित करने में कोई कोताही न हो।

राजभवन के लिए रवाना

बैठक के पश्चात राज्यपाल रामेन डेका ने पिथौरा से वापस राजभवन रायपुर के लिए प्रस्थान किया।

Sheikhpura News: शेखपुरा में बाढ़ का कहर, सहारा-बटौरा गांव में घुसा हरोहर नदी का पानी; जनजीवन प्रभावित

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura News शेखपुरा जिले के घाट कुसुम्भा टाल क्षेत्र

Miss World 2026 जोहेरी मोला कैसे जीता ताज, जानिए पूरा सफर

by: vijay yadav Miss World 2026 वियतनाम, मिनिकन गणराज्य की ब्यूटी क्वीन