,

ट्रेन से 23 बांग्लादेशी नागरिक जा रहे थे चेन्नई, BSF ने रेलवे स्टेशन पर किया गिरफ्तार, सामने आई ये बड़ी वजह

देश में घुसपैठियों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार और एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट हैं। रेलवे के माध्यम से कई बांग्लादेशी चेन्नई जा रहे थे। बीएसएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में सभी 23 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है।

भारत में घुसपैठियों की रोकने के लिए सरकार और एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट हैं। रविवार को एक अधिकारी ने बताया कि चेन्नई जाने वाली ट्रेन में सवार होने की तैयारी कर रहे 23 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। सभी 23 बांग्लादेशी नागरिकों को त्रिपुरा की राजधानी अगरतला रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। सभी गिरफ्तार बांग्लादेशियों से अब पूछताछ की जा रही है।

बांग्लादेशियों के पास नहीं थे वैध दस्तावेज

अगरतला में जीआरपी थाने के प्रभारी अधिकारी तपस दास ने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF), सीमा सुरक्षा बल (BSF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने शनिवार शाम अगरतला स्टेशन पर छापा मारा। सभी बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया, जिनके पास भारतीय धरती पर यात्रा करने के लिए वैध दस्तावेज नहीं थे।

21 से 49  साल के बीच है गिरफ्तार बांग्लादेशियों की उम्र

उन्होंने बताया कि स्थानीय अदालत में पेश किए जाने के बाद उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की उम्र 21 से 49 साल के बीच है। ये सभी लोग रोजगार की तलाश में गुवाहाटी के रास्ते चेन्नई जाने की योजना बना रहे थे।

रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियों को किया गया चौकन्ना

अगरतला स्टेशन पर बांग्लादेशी नागरिकों की हुई गिरफ्तारी को लेकर बीएसएफ की खुफिया शाखा ने रेलवे स्टेशनों और उसके आसपास अपनी निगरानी बढ़ा दी है। आगे से और कोई बांग्लादेशी बिना किसी वैध दस्तावेज के न आ सके। इसके लिए चौकन्ना कर दिया गया है।

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा