मांगलिक गीतों के साथ खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, रिकॉर्डतोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

मांगलिक स्वर लहरियों के बीच आज बदरीनाथ धाम के कपाट खुल गए है। श्रद्धालु अब छह माह यहीं भगवान बदरीविशाल के दर्शन और पूजा कर सकेंगे। हजारों श्रद्धालु इस पावन पल के साक्षी बने। कपाट खुलते ही धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। वहीं, सीएम धामी ने भी तीर्थयात्रियों को धाम के कपाट खुलने की शुभकामनाएं दी।
हल्की बारिश के बीच आर्मी बैंड एवं ढोल नगाड़ों की मधुर धुन और स्थानीय महिलाओं के पारंपरिक संगीत और नृत्य के साथ भगवान बदरी विशाल की स्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ कुबेर जी, उद्धव जी एवं गाडू घड़ा दक्षिण द्वार से मंदिर में परिसर में लाया गया। इसके बाद मंदिर के मुख्य पुजारी रावल समेत धर्माधिकारी, हक हकूकधारी एवं बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासन एवं हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में विधि विधान के साथ मंदिर के कपाट खोले।

15 क्विंटल फूलों से सजाया गया

मुख्य पुजारी वीसी ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने गर्भगृह में भगवान बदरीनाथ की विशेष पूजा-अर्चना करते हुए सबके लिए मंगलमय जीवन की कामना की। इसके साथ ही ग्रीष्मकाल के लिए बदरीनाथ के दर्शन शुरू हो गए हैं। उत्तराखंड के चारधामों की यात्रा उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री धाम से शुरू होती है, जो गंगोत्री और केदारनाथ होते हुए बदरीनाथ धाम पहुंचती है। यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ मंदिर के कपाट 10 मई को खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने के मौके पर श्रीबदरीनाथ पुष्प सेवा समिति ऋषिकेश के सहयोग से आस्था पथ से लेकर धाम को ऑर्किड और गेंदे के लगभग 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया है।

बीते वर्ष पहुंचे थे रिकॉर्ड श्रद्धालु

2016 में 6,54355, 2017 में 9, 20466, 2018 में 10,48051, 2019 में 12, 44993, 2020 में 15,5055 श्रद्धालु बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। वहीं वर्ष 2021 में कोरोना संकट के कारण 1,97997 श्रद्धालु ही बदरीनाथ पहुंचे थे। जबकि 2022 में 17,63549 और 2023 में रिकॉर्ड 18, 39591 श्रद्धालुओं ने बदरी विशाल के दर्शन किए।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू, 6 बजे से एक्जिट पोल

RBI द्वारा ब्याज दर में कटौती: होम लोन की EMI में कमी की उम्मीद

Pond Drowning Accident: सक्ती में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से 6 वर्षीय जुड़वा बच्चियों की मौत

Pond Drowning Accident: नहाते समय खेलते-खेलते गहरे पानी में पहुंचीं मासूम बच्चियां

West Bengal चुनाव में सख्ती, हिंसा के डर से 7 सीटों पर NIA तैनात, सुरक्षा कड़ी

West Bengal: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के बीच चुनाव

Iran को रूस का खुला समर्थन, बोला- हम सब कुछ करने को तैयार

Iran: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी तनाव के बीच अब रूस

UAE का बड़ा फैसला, 1 मई से OPEC और OPEC+ से बाहर होगा देश

UAE: संयुक्त अरब अमीरात ने मंगलवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए

Trump on Germany: ईरान न्यूक्लियर मुद्दे पर ट्रंप का बड़ा बयान, जर्मनी पर साधा निशाना

Trump on Germany: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जर्मनी को लेकर

Weather Update: दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, IMD का अलर्ट जारी

Weather Update: दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भीषण

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बस्तर में पास्टर की

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. कटनी मदरसा केस पर

Bilaspur assault case: बिलासपुर में सामूहिक हमला, मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, 10 आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur assault case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 29 अप्रैल 2026, बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह

OBC Census Controversy : जनगणना में OBC कॉलम नहीं होने पर बवाल, 27% आरक्षण को लेकर उठे सवाल

OBC Census Controversy : पिछड़ा वर्ग ने जताई नाराजगी, जनसंख्या आंकड़ों की

Traditional Wedding Procession : सेलूद में बैलगाड़ी पर निकली अनोखी बारात, सादगी और परंपरा ने जीता दिल

Traditional Wedding Procession : लग्जरी कार छोड़ दूल्हा पहुंचा बैलगाड़ी से, बिना