,

\’ज्योतिष नहीं हूं लेकिन जनता ने मोदी जी को बाहर करने के लिए…\’ एग्जिट पोल पर ये क्या बोल गए अधीर रंजन चौधरी

- Advertisement -
Ad imageAd image

एग्जिट पोल को लेकर घमासान मचा हुआ है। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी एग्जिट पोल को एक्जेक्ट पोल में तब्दील होने का दावा कर रही है। वहीं विपक्षी नेता इसे अफवाह और आंख में धूल झोंकने वाला बता रहे हैं। अब इसी को लेकर कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और सांसद अधीर रंजन चौधरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें कहा किया कि 4 जून को कुछ भी हो सकता है। 

बता दें कि इस बार का आम चुनाव सात चरणों में समाप्त हुआ। 1 जून को अंतिम चरण के लिए वोट डाले गए। इसी के साथ तमाम टीवी चैनलों ने अपना एक्जिट पोल सामने रखा। जिसमें सभी ने एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने का दावा किया। इसी पर विपक्ष में घमासान मचा हुआ है।

अधीर रंजन चौधरी ने क्या कहा?

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “… कुछ भी हो सकता है, मैं तो ज्योतिष नहीं हूं लेकिन लोगों ने मतदान किया है और उसके मद्देनजर मोदी जी और उनकी सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती पैदा हो चुकी है। जनता ने मोदी जी को बाहर करने के लिए मतदान किए हैं… हिंदुस्तान के आम लोगों की राय एक दूसरा बयान देती है जो है इस बार मोदी सत्ता से बाहर…”

295 सीटें जीतेगा इंडिया- जयराम रमेश 

बता दें कि इससे पहले विपक्ष के कई नेता एग्जिट पोल को लेकर सवाल खड़े कर चुके हैं। पार्टी के ही नेता और राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने एग्जिट पोल को लेकर कहा, “…एग्जिट पोल और 4 जून के नतीजों में जमीन-आसमान का फर्क होगा…INDIA गठबंधन की कल एक बैठक हुई, हमने आंकड़ों पर विस्तार से चर्चा की और मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि INDIA गठबंधन कम से कम 295 सीटें जीतेगा और एग्जिट पोल पर विश्वास करना बिल्कुल गलत है…”

संजय राउत का अलग दावा

वहीं एग्जिट पोल पर शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने कहा, \”…ये कॉर्पोरेट खेल है। अगर कल हम सत्ता में होंगे और अगर हमारे पास बहुत पैसा होगा तो हम भी जो मन चाहे आंकड़ा निकाल सकते हैं। INDIA गठबंधन 295-310 सीट जीत कर सरकार बनाने जा रही है…महाराष्ट्र में हम 35+ सीटें जीतने जा रहे हैं और हम जीतेंगे।\”

4 फरवरी 2025 का राशिफल: जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

अमेरिका ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ अभियान शुरू किया, C-17 विमान भारत के लिए रवाना

Shikohabad Accident: शिकोहाबाद में करंट लगने से मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम के लिए निजी एंबुलेंस का सहारा

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Shikohabad Accident फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र

Train Accident: छपरा-सिवान रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Train Accident बिहार के छपरा-सिवान रेलखंड पर बुधवार

Khabar hatke: 15 हजार से हुई शुरुआत, 3 साल में 1 करोड़ पार; IT नौकरी छोड़ने वाले इस कपल की कहानी चौंका देगी

Khabar hatke: आईटी सेक्टर की अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन की दुनिया

क्रिकेट छोड़ नौकरी करने लगे Ishan Kishan? गले में RBI का ID कार्ड देखकर फैंस रह गए हैरान, सामने आई पूरी सच्चाई

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन हाल ही में

Fatehpur Police Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Fatehpur Police Encounter जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस

Trump पर हमले की आशंका, गोल्फ कोर्स के पास हथियारों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर एक बार

India Bangladesh Relations: भारत ने शेख हसीना के कार्यक्रम से बनाई दूरी, बांग्लादेश ने कहा- रिश्ते खराब नहीं करना चाहते

India Bangladesh Relations: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रस्तावित प्रेस

IMD Rain Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

IMD Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर