,

Daniel Balaji Death: तमिल के जाने – माने एक्टर डेनियल बालाजी का निधन, 48 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक का बने शिकार

- Advertisement -
Ad imageAd image

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए बुरी खबर सामने आई है. तमिल और मलयालम के जाने माने एक्टर डेनियल बालाजी की मौत हो गई है. 48 साल के उम्र में साउथ फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले डेनियल हार्ट अटैक का शिकार बन गए. शुक्रवार देर रात सीने में दर्द की शिकायत होने पर चेन्नई के कोट्टिवकम अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया. जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.

शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

अभिनेता डेनियल बालाजी को बीते दिनों सीने में दर्द हुआ था जिसके बाद उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया. उम्मीद थी कि उन्हे बचा लिया जाएगा लेकिन शुक्रवार देर रात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डेनियल का पार्थिव शरीर पुरसाईवालकम स्थित उनके आवास पर रखा गया है. आज यानी शनिवार को ही डेनियल का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

सोशल मीडिया में फैंस दे रहे श्रद्धांजली

बालाजी के जाने का गम न सिर्फ उनके परिवार वालों को है बल्कि उनके फैंस को भी ये तगड़ा झटका है. एक तरफ परिवार में रो – रोकर बुरा हाल है तो दूसरी तरफ लोग सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजली दे रहे हैं. डायरेक्टर मोहन राजा ने डेनियल को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया में लिखा, “वो मेरी प्रेरणा था, उन्ही के कारण फिल्म संस्थान में शामिल हुआ. मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे, उनके साथ काम करना मिस करूंगा. उनकी आत्मा को शांति मिले.”

डेनियल का करियर

डेनियल ने अपने करियर की शुरुआत कमल हासन की ड्रीम फिल्म \’मरुधुनायगम\’ से की थी हालांकि इसे रिलीज नहीं किया जा सका. इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल चिट्ठी में काम किया और लोगों के बीच अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी. डेनियल ने तमिल की कई फिल्म जैसे अप्रैल मधाथिल, काखा काखा, पोलाधवन और वेट्टाइयाडु विलैयाडु में काम किया. डेनियल बालाजी को कमल हासन, थलापति विजय और सूर्या जैसे बड़े स्टार्स के साथ भी देखा जा चुका है.

Delhi Election Result 2025 Live: कालकाजी सीट पर आतिशी, बिधूड़ी और अलका का मुकाबला, रुझान क्या कहते हैं?

Gwalior Live अपहरण: मां की आंख में मिर्ची झोंक कर दिन दहाड़े बच्ची को उठा ले गए बदमाश

- Advertisement -
Ad imageAd image

Khabar hatke: 15 हजार से हुई शुरुआत, 3 साल में 1 करोड़ पार; IT नौकरी छोड़ने वाले इस कपल की कहानी चौंका देगी

Khabar hatke: आईटी सेक्टर की अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन की दुनिया

क्रिकेट छोड़ नौकरी करने लगे Ishan Kishan? गले में RBI का ID कार्ड देखकर फैंस रह गए हैरान, सामने आई पूरी सच्चाई

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन हाल ही में

Fatehpur Police Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Fatehpur Police Encounter जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस

Trump पर हमले की आशंका, गोल्फ कोर्स के पास हथियारों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर एक बार

India Bangladesh Relations: भारत ने शेख हसीना के कार्यक्रम से बनाई दूरी, बांग्लादेश ने कहा- रिश्ते खराब नहीं करना चाहते

India Bangladesh Relations: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रस्तावित प्रेस

IMD Rain Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

IMD Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. बिलासपुर में करंट लगने से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी में 9 साल

Chanakya Niti: सफलता पाने के लिए आचार्य चाणक्य की 7 अनमोल बातें, जो बदल सकती हैं आपकी जिंदगी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और नीति-निर्माता

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: बुधवार, 5 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों