,

राजस्थान के राजसमंद में समुदायिक भवन की छत गिरने से 4 की मौत, कई घायल

राजस्थान के राजसमंद जिले के चिकलवास में मेघवाल समाज के सामुदायिक भवन की छत बीती रात गिर गई। उस समय भवन के नीचे सफाई का काम कर रहे थे तभी अचानक छत गिर गई। इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हैं।

जानकारी के अनुसार गांव के लोग यहां पर राम रसोड़े की तैयारी कर रहे थे, जिसके चलते भवन की फर्श से सफाई हो रही थी और हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर चीखे सुनाई दी, जिसके बाद गांव के और लोग भी यहा पहुंचे। छत के नीचे दबे घायलों को निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया। जहां दो जनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर कलेक्टर डा भंवर लाल सहित एसपी मनीष त्रिपाठी और बाकी आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल से करीब 2 घण्टे की मशक्कत के बाद मलबा हटाया गया।

इस हादसे में मेघवाल बस्ती निवासियों की मौत हुई है। जिन लोगों की मौत हुई है उसमें भगवती लाल (35) पुत्र रोड़ी लाल, शांति लाल (40) पुत्र नारू लाल मेघवाल ,कालू लाल (41) पुत्र वेणी राम, भवर लाल (52) पुत्र लच्छी राम मेघवाल के नाम शामिल हैं।

फिर दिखी प्रशासन की लपरवाही

24 जून को चिकलवास के ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी को शिकायत थी, जिसमें बताया कि चिकलवास की चारनोट भूमि आराजी न. 504, 505 है। यह चारनोट भूमि गांव के मवेशियों में चरने के लिए है। गांव के वार्ड पंच हीरालाल सालवी, भोली राम सालवी व सायों खेड़ा सरपंच द्वारा अवैध अतिक्रमण कर मंदिर बना रहे है। शिकायत के बाद तहसीलदार को जांच रिपोर्ट के भेजा, जिसके बाद पटवारी ने मौके की जांच कर निर्माण रुकवाया था। जिसके बाद फिर वापस काम शुरू हो गया।

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के