पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने खोला कांग्रेस की जीत का खाता, बीजेपी ने भी जीती ये दो सीट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रूझानों के बाद अब हार जीत का सिलसिला शुरू हो गया है. सुबह 8 बजे से  542 सीटों की मतगणना हो रही है. जिसमें 293 में एनडीए ने बढ़त बनाई है तो इंडिया 233 सीटों पर आगे चल रही है. बीजेपी को सूरत के अलावा एक और सीट में जीत मिल गई है. वहीं, कांग्रेस को भी एक सीट में जीत मिली है.

यहां से हो गया जीत हार फाइनल

सूरत में बीजेपी के मुकेश दलाल निर्विरोध जीत गए थे. अब राजस्थान के जयपुर में बीजेपी प्रत्याशी मंजू शर्मा को कांग्रेस के प्रताप सिंह से 3 लाख 31 हजार 767 वोटों के बड़े अंतर से जीत मिली है. मंजू को 8,86,850 वोट मिली जबकि प्रताप सिंह को 5,55,083 वोट मिले.

कार्नाटक में बीजेपी की पहली जीत

कर्नाटक की चित्रदुर्ग सीट से बीजेपी को जीत मिली है. भाजपा प्रत्याशी गोविंद माक्थापा करजोल ने 48 हजार 121 वोटों से जीत हासिल की है. उन्हें 6,84,890 वोट मिली जबकि कांग्रेस प्रत्याशी बी एन चंद्राप्पा को 6,36,769 मत मिले.

कांग्रेस ने जीती ये सीट

पंजाब के जालंधर से पू्र्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को बड़ी जीत मिली है. इसी के साथ कांग्रेस के जीत का सिलसिला भी इस चुनाव में शुरू हो गया है. चन्नी ने बीजेपी के सुशील कुमार रिंकू को 1 लाख 75 हजार 993 वोटों से हराया. कांग्रेस प्रत्याशी चन्नी को 3,90,054 वोट मिली जबकि सुशील कुमार को 2,14,060 वोट मिले.

ब्लिंकिट या स्वच्छ हवा ?’: कानून छात्रा की Viral Post ने भारत की कार्य संस्कृति और जीवनशैली पर छेड़ी नई बहस

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की