विजय शाह विवाद: संयम की क्लास में भड़के मंत्री, रिपोर्टर से बोले – “अब तुझे पाठ पढ़ाता हूं”

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva


पचमढ़ी प्रशिक्षण शिविर में अनुशासन की परीक्षा

मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में बीजेपी का प्रशिक्षण वर्ग इन दिनों चर्चा में है, लेकिन वजह सकारात्मक नहीं, बल्कि विवादास्पद है। जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंच से “वाणी पर संयम” की सीख दे रहे थे, वहीं राज्य सरकार में मंत्री विजय शाह खुद संयम खो बैठे।सवाल पर मंत्री जी का गुस्सा इस कदर फूटा कि उन्होंने रिपोर्टर का हाथ झटकते हुए कहा – “अब तुझे पाठ पढ़ाता हूं”।


‘संयम’ पर क्लास, लेकिन गुस्से में ‘पाठ’

प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य नेताओं को संयम, संवाद और शालीनता सिखाना था, लेकिन विजय शाह ने क्लास का असर उल्टा ही दिखाया। जैसे ही पत्रकार ने उनसे सवाल पूछा कि क्या आपने अमित शाह की संयम वाली नसीहत सुनी, विजय शाह तमतमा गए और माइक छीनते हुए बोले – “सुनी है… और अब तुझे पाठ पढ़ाता हूं!”

यह घटना तब और गंभीर हो गई जब मंत्री ने रिपोर्टर का हाथ भी झटक दिया। यह पूरे शिविर के संदेश के विपरीत था, जहां “राजनीतिक मर्यादा और विचारशील संवाद” की शिक्षा दी जा रही थी।


अमित शाह की चेतावनी, लेकिन असर नहीं?

प्रशिक्षण वर्ग के पहले ही दिन गृह मंत्री अमित शाह ने मंच से साफ संदेश दिया था – “गलती हो सकती है, लेकिन उसकी पुनरावृत्ति मत कीजिए। संयम रखें।” कैबिनेट मंत्री करण सिंह वर्मा ने भी इसकी पुष्टि की, लेकिन विजय शाह के व्यवहार से यह संदेश बेअसर दिखाई दिया।


विधायक बोले – संयम है जरूरी

भाजपा विधायक आशीष शर्मा का कहना था कि प्रशिक्षण शिविर जरूरी है ताकि हम खुद को एक बेहतर जनप्रतिनिधि के रूप में पेश कर सकें। उनका कहना था – “वाणी का संयम आवश्यक है, क्योंकि हमारे बयान लाखों लोग सुनते हैं। सवाल पूछने पर जवाब देना चाहिए, हाथ नहीं उठाना चाहिए।”


‘शिक्षा’ को विपक्ष समझ बैठे मंत्री?

बीजेपी नेता प्रहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय दोनों ने कहा कि विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता और अनुशासन जरूरी है। विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा – “सुधार की कोई सीमा नहीं होती। यही कारण है कि भाजपा समय-समय पर अपने प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देती है।”

लेकिन, विजय शाह का बर्ताव इस विचारधारा से मेल नहीं खाता। ऐसा प्रतीत हुआ मानो वे ‘शिक्षा’ शब्द को किसी विरोधी की तरह देख रहे हों, जिसका मुकाबला ज़रूरी है।


अनुशासन – दिखावे की बात?

यह घटना इस सवाल को जन्म देती है कि क्या प्रशिक्षण सिर्फ दिखावे की औपचारिकता है? जब मंच से संयम की बात की जा रही हो और मैदान में माइक छीने जा रहे हों, तो असली सीख कहां रह जाती है?
विजय शाह जैसे वरिष्ठ नेता से संयम की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने अपने व्यवहार से प्रशिक्षण की पूरी मंशा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Commercial Gas Cylinder Supply: कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान

Commercial Gas Cylinder Supply: छत्तीसगढ़ में जरूरत के अनुसार पर्याप्त गैस सिलेंडर

Mahanadi Water Dispute: महानदी जल विवाद को लेकर न्यायाधिकरण टीम का चंद्रपुर दौरा

Mahanadi Water Dispute: सुप्रीम कोर्ट के जज सहित न्यायाधिकरण टीम करेगी समीक्षा

Well Rescue Operation: सक्ती में कुएं में गिरे 55 वर्षीय व्यक्ति को सुरक्षित निकाला

Well Rescue Operation: देर रात कुएं में गिरा व्यक्ति, सुबह ग्रामीणों ने

Raipur: ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में वाहन चालक ने पुलिस से की बदसलूकी, गिरफ्तार

Raipur: रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के

Commercial Gas Cylinder Supply Ban: रायपुर में कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर रोक

Commercial Gas Cylinder Supply Ban: पेट्रोलियम कंपनियों का बड़ा फैसला, कई संस्थानों

Balod में अतिक्रमण हटाने का प्रशासनिक बुलडोजर अभियान शुरू

Report by: Rajesh Sahu Balod: बालोद जिले के NH-930 के किनारे अतिक्रमण

Gurugram में निर्माणाधीन दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

Report by: Anuj Panchal Gurugram: साइबर सिटी गुरुग्राम में एक दर्दनाक हादसा

TV actress Kanika Mann ने महाकालेश्वर में भस्म आरती में लिया भाग

Report by: Vishal Dubey TV actress Kanika Mann: उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध

Gary Kirsten बने श्रीलंका के नए हेड कोच, 2027 वनडे विश्व कप पर रहेगा फोकस, 15 अप्रैल से संभालेंगे जिम्मेदारी

Gary Kirsten: श्रीलंका क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें read also:MP: Top 10

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें read also: Horoscope: 10-03-26

Horoscope: 10-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल मेष राशि: आज का राशिफल आज का

swadesh Ajenda : चुनावी साल, बंगाल में बवाल, प्रोटोकॉल पर सवाल

By: Pramod Shrivastava swadesh Ajenda बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान की, चुनावी

Delhi दिल्ली के नांगलोई में DTC बस का कहर: 2 की मौत, हादसे से भड़की भीड़ ने फूंकी बसें

Delhi राजधानी के नांगलोई क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक अनियंत्रित डीटीसी (DTC)

Indore: बंगाली चौराहे के पास खड़ी बस में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

Report: Devendra Jaiswal Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बंगाली