By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > हरियाणा > Panchkula Double Murder : बच्चे की छठी की खुशियां मातम में बदलीं, जीजा-साले की धारदार हथियार से हत्या
हरियाणा

Panchkula Double Murder : बच्चे की छठी की खुशियां मातम में बदलीं, जीजा-साले की धारदार हथियार से हत्या

Abhishek Singh
Last updated: July 4, 2026 4:16 pm
By Abhishek Singh
Share
3 Min Read
SHARE

Abhishek Singh

Panchkula Double Murder : पंचकूला के सेक्टर-19 में बच्चे की छठी के कार्यक्रम के दौरान मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। धारदार हथियार से हुए हमले में जीजा और साले की मौत हो गई। पुलिस प्रेम विवाह से जुड़े पुराने विवाद समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Contents
Panchkula Double Murder : छठी का कार्यक्रम बना खूनी वारदात का गवाहPanchkula Double Murder : अस्पताल से मिली सूचना, मौके पर मिला दूसरा शवPanchkula Double Murder : लव मैरिज को लेकर पहले से था विवादPanchkula Double Murder : सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिसPanchkula Double Murder : हर एंगल से हो रही जांच
Panchkula Double Murder

Panchkula Double Murder : छठी का कार्यक्रम बना खूनी वारदात का गवाह

हरियाणा के पंचकूला से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर-19 स्थित एक घर में बच्चे की छठी का कार्यक्रम चल रहा था, जहां परिवार और रिश्तेदार खुशी मना रहे थे। इसी दौरान मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई और दो युवकों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गईमृतकों की पहचान संजीत (22 वर्ष), निवासी सेक्टर-19 और अर्जुन (22 वर्ष), निवासी खड़क मंगोली के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में जीजा-साले थे।

Panchkula Double Murder : अस्पताल से मिली सूचना, मौके पर मिला दूसरा शव

पुलिस के अनुसार सबसे पहले अस्पताल से सूचना मिली कि संजीत नामक युवक को गंभीर हालत में चाकू लगने के बाद इलाज के लिए लाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो वहां अर्जुन का शव भी खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला।दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Panchkula Double Murder : लव मैरिज को लेकर पहले से था विवाद

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों परिवारों के बीच प्रेम विवाह को लेकर पहले से तनाव चल रहा था। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 1 बजे कार्यक्रम के दौरान पुराना विवाद फिर से उभर आया, जिसके बाद मामला हिंसक हो गया।हालांकि, पुलिस अभी यह भी जांच कर रही है कि वारदात केवल आपसी झगड़े का परिणाम थी या इसमें अन्य लोगों की भी भूमिका रही।

Panchkula Double Murder : सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Panchkula Double Murder : हर एंगल से हो रही जांच

पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे की असली वजह जानने में जुटी है। जांच टीम परिजनों और कार्यक्रम में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

read more : Monsoon Health Tips : क्या बारिश के मौसम में दही नहीं खानी चाहिए? जानिए आयुर्वेद और एक्सपर्ट की राय

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsPanchkula Double MurderTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

https://swadeshlive.com/mp-ucc-bill-passed/
मध्य प्रदेश

MP UCC Bill: यूसीसी विधेयक पारित होना समानता और सामाजिक समरसता की दिशा में ऐतिहासिक कदम : गोविंद सिंह राजपूत

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
https://swadeshlive.com/commonwealth-games-2026-india-schedule/
खेल

Commonwealth Games 2026 आज से शुरू, जानें भारत का पूरा शेड्यूल, लाइव प्रसारण और किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/ohh-my-dog-trailer-pankaj-tripathi/
मनोरंजन

‘Ohh My Dog’ का ट्रेलर रिलीज, पंकज त्रिपाठी की नई थ्रिलर में दिखेगी इंसान और कुत्ते के रिश्ते की भावुक कहानी

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/awarapan-2-arijit-singh-comeback/
मनोरंजन

‘Awarapan 2’ के गाने से अरिजित सिंह की वापसी की चर्चा तेज, मैनेजर ने बताया क्या है पूरा सच

By Priyanshi Soni

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?