By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > Pin Post > Monsoon Health Tips : क्या बारिश के मौसम में दही नहीं खानी चाहिए? जानिए आयुर्वेद और एक्सपर्ट की राय
Pin Postस्वदेश स्पेशल

Monsoon Health Tips : क्या बारिश के मौसम में दही नहीं खानी चाहिए? जानिए आयुर्वेद और एक्सपर्ट की राय

Abhishek Singh
Last updated: July 4, 2026 3:58 pm
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
SHARE

Abhishek Singh

Monsoon Health Tips : मानसून में पाचन शक्ति कमजोर होने के कारण दही के सेवन को लेकर कई तरह की सलाह दी जाती है। आयुर्वेद के अनुसार इस मौसम में दही सीमित मात्रा में और सही तरीके से खाना चाहिए, ताकि पाचन संबंधी समस्याओं से बचा जा सके।

Contents
Monsoon Health Tips : क्या मानसून में दही खाना सही है?Monsoon Health Tips : आयुर्वेद में क्या कहा गया है?Monsoon Health Tips : मानसून में क्यों बढ़ जाती हैं पाचन संबंधी समस्याएं?Monsoon Health Tips : दही खाने के फायदे भी हैं कईMonsoon Health Tips : किन लोगों को बरसात में दही से बचना चाहिए?
Monsoon Health Tips

Monsoon Health Tips : क्या मानसून में दही खाना सही है?

बरसात का मौसम आते ही खानपान में बदलाव की सलाह दी जाती है। खासकर दही को लेकर अक्सर कहा जाता है कि मानसून में इसका सेवन नहीं करना चाहिए। कुछ लोग मानते हैं कि इस मौसम में दही खाने से गैस, कफ और पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वाकई बारिश के मौसम में दही से दूरी बना लेनी चाहिए? आयुर्वेद और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की राय इस बारे में क्या कहती है, आइए जानते हैं।

Monsoon Health Tips : आयुर्वेद में क्या कहा गया है?

आयुर्वेद में ऋतु के अनुसार भोजन करने पर विशेष जोर दिया गया है। चरक संहिता के अनुसार कुछ विशेष ऋतुओं में दही का सेवन सीमित मात्रा में करने की सलाह दी गई है। आयुर्वेद के अनुसार दही की तासीर गर्म और अम्लीय मानी जाती है। इसलिए इसका सेवन मौसम और शरीर की प्रकृति के अनुसार करना चाहिए।विशेषज्ञों का कहना है कि दही को सीधे खाने की बजाय मठ्ठा या छाछ के रूप में लेना अधिक लाभकारी माना जाता है, क्योंकि इससे पाचन तंत्र पर कम दबाव पड़ता है।

Monsoon Health Tips : मानसून में क्यों बढ़ जाती हैं पाचन संबंधी समस्याएं?

आशा आयुर्वेदा की डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार, मानसून के दौरान शरीर की पाचन शक्ति अपेक्षाकृत कमजोर हो जाती है। ऐसे में अधिक मात्रा में ठंडी या भारी दही खाने से गैस, अपच और कफ जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।अगर रात के समय दही का सेवन किया जाए तो कुछ लोगों में बलगम बनने, गले में खराश और पाचन संबंधी परेशानियां होने की संभावना बढ़ सकती है। इसलिए रात में दही खाने से बचने की सलाह दी जाती है।

Monsoon Health Tips : दही खाने के फायदे भी हैं कई

दही पोषक तत्वों से भरपूर होता है और सीमित मात्रा में इसका सेवन शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। इसके प्रमुख लाभ हैं

  • पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है।
  • शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है।
  • हड्डियों को कैल्शियम और प्रोटीन प्रदान करता है।
  • वजन नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है।
  • आंतों के लिए लाभकारी बैक्टीरिया उपलब्ध कराता है।
  • मानसून में दही खाते समय रखें ये सावधानियां

यदि आप बारिश के मौसम में दही खाना चाहते हैं तो इसे सही तरीके से खाना जरूरी है। आयुर्वेद के अनुसार दही में भुना जीरा, काला नमक या थोड़ी मात्रा में मिश्री मिलाकर सेवन करना बेहतर माना जाता है। इससे दही अपेक्षाकृत आसानी से पचती है।इसके अलावा दही को फ्रिज से निकालकर तुरंत खाने की बजाय सामान्य तापमान पर आने के बाद ही सेवन करना चाहिए।

Monsoon Health Tips : किन लोगों को बरसात में दही से बचना चाहिए?

जिन लोगों को पहले से गैस, अपच, एसिडिटी, कफ या बार-बार गले में संक्रमण की समस्या रहती है, उन्हें मानसून में दही का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। यदि किसी व्यक्ति को पाचन संबंधी गंभीर समस्या है, तो डॉक्टर या योग्य आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह के बाद ही दही का सेवन करना बेहतर रहेगा।

read more : Teacher Student Viral Video : 14,140 फीट की ऊंचाई पर टीचर ने की अपने पुराने छात्र से हुई मुलाकात, आर्मी की वर्दी देख आंखो में आ गए आंसू

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMonsoon Health TipsMP NewsnewsTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Pin Postमध्य प्रदेश

MP New Chief Secretary: अशोक बर्णवाल बने नए कार्यवाहक मुख्य सचिव, जानें कौन हैं 1991 बैच के IAS अधिकारी

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
https://swadeshlive.com/mp-ucc-bill-passed/
मध्य प्रदेश

MP UCC Bill: यूसीसी विधेयक पारित होना समानता और सामाजिक समरसता की दिशा में ऐतिहासिक कदम : गोविंद सिंह राजपूत

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
https://swadeshlive.com/commonwealth-games-2026-india-schedule/
खेल

Commonwealth Games 2026 आज से शुरू, जानें भारत का पूरा शेड्यूल, लाइव प्रसारण और किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/ohh-my-dog-trailer-pankaj-tripathi/
मनोरंजन

‘Ohh My Dog’ का ट्रेलर रिलीज, पंकज त्रिपाठी की नई थ्रिलर में दिखेगी इंसान और कुत्ते के रिश्ते की भावुक कहानी

By Priyanshi Soni

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?