,

बस्तर बाढ़ में वायुसेना का साहसिक अभियान, छतों पर फंसे 6 ग्रामीणों की बचाई जान

Air Force's bold operation in Bastar flood, saved the lives of 6 villagers trapped on the roofs

बस्तर। दक्षिण छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इंद्रावती नदी उफान पर है और मंदार गांव सहित कई इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। इस बीच मंगलवार को भारतीय वायुसेना ने एक साहसिक अभियान चलाकर छह ग्रामीणों की जान बचाई। इनमें महिलाएँ और एक बच्चा भी शामिल थे।

छतों पर फंसे ग्रामीण

भारी बारिश के कारण अचानक पानी का स्तर बढ़ गया, जिससे कई ग्रामीण अपने घरों की छतों पर फंस गए। चारों ओर तेज बहाव और ऊँचे पेड़ होने के कारण वे बाहर निकल नहीं पा रहे थे। स्थिति बिगड़ने पर जिला प्रशासन ने भारतीय वायुसेना से मदद की गुहार लगाई।

Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर से ऑपरेशन

अनुकूल मौसम न होने के बावजूद वायुसेना का Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर जगदलपुर एयरफील्ड से उड़ान भरकर मौके पर पहुँचा। हवाई तलाशी के दौरान ग्रामीण छतों पर फंसे नज़र आए। हेलीकॉप्टर को उतारना संभव न होने पर वायुसेना के गरुड़ कमांडो को रस्सी के सहारे नीचे उतारा गया। उन्होंने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए एक-एक कर सभी ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला।

आधे घंटे में सफल रेस्क्यू

करीब आधे घंटे तक चले इस अभियान में सभी छह ग्रामीणों को सकुशल हेलीकॉप्टर तक पहुँचाया गया। वायुसेना की इस त्वरित और जोखिम भरी कार्रवाई की स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने जमकर सराहना की।

सरकार करेगी मदद

वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति को लेकर आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि जल्द ही मौके का निरीक्षण किया जाएगा और प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…