By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > उत्तर प्रदेश > Cancer Treatment Plan : UP के हर जिले तक पहुंचेगी कैंसर इलाज की सुविधा, गोल्डन आवर में उपचार के लिए बनेगा एकीकृत ट्रॉमा नेटवर्क- CM योगी
उत्तर प्रदेश

Cancer Treatment Plan : UP के हर जिले तक पहुंचेगी कैंसर इलाज की सुविधा, गोल्डन आवर में उपचार के लिए बनेगा एकीकृत ट्रॉमा नेटवर्क- CM योगी

Abhishek Singh
Last updated: July 4, 2026 6:08 pm
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
SHARE

Cancer Treatment Plan : प्रदेशभर में विकसित होगी कैंसर उपचार की मजबूत व्यवस्था

Cancer Treatment Plan : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक जिले तक कैंसर उपचार सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि चरणबद्ध तरीके से सभी जिलों में कैंसर उपचार की व्यवस्था विकसित की जाए, जबकि प्रत्येक मंडल में आधुनिक कैंसर केंद्र स्थापित किए जाएं, ताकि मरीजों को बेहतर और समयबद्ध इलाज अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सके।

Contents
Cancer Treatment Plan : प्रदेशभर में विकसित होगी कैंसर उपचार की मजबूत व्यवस्थाCancer Treatment Plan : गोल्डन आवर में इलाज के लिए बनेगा एकीकृत ट्रॉमा एवं इमरजेंसी नेटवर्कCancer Treatment Plan : AI आधारित डिजिटल रेफरल सिस्टम होगा विकसितCancer Treatment Plan : हर जिले में होगी कैंसर स्क्रीनिंग और डिजिटल ट्रैकिंगCancer Treatment Plan : विशेषज्ञ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता पर जोरCancer Treatment Plan : 10 वर्षीय राज्य कैंसर रोडमैप पर होगा कामCancer Treatment Plan : 60 मिनट में 95 प्रतिशत आबादी तक पहुंचेगी आपात चिकित्साCancer Treatment Plan : स्वास्थ्य और आयुष विभाग मिलकर चलाएंगे जागरूकता अभियान

Cancer Treatment Plan : गोल्डन आवर में इलाज के लिए बनेगा एकीकृत ट्रॉमा एवं इमरजेंसी नेटवर्क

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं और अन्य गंभीर आपात स्थितियों में ‘गोल्डन आवर’ के भीतर उपचार सुनिश्चित करने के लिए प्रदेशव्यापी उत्तर प्रदेश ट्रॉमा एवं इमरजेंसी नेटवर्क (UPTEN) स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित किया जाए ताकि मरीजों को समय पर विशेषज्ञ उपचार मिल सके।

Cancer Treatment Plan : AI आधारित डिजिटल रेफरल सिस्टम होगा विकसित

बैठक में मुख्यमंत्री ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित डिजिटल रेफरल प्रणाली विकसित करने पर जोर दिया। इसके माध्यम से एंबुलेंस, अस्पतालों में बेड की उपलब्धता, विशेषज्ञ डॉक्टरों और उपचार सुविधाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे पर त्वरित चिकित्सा सहायता की व्यवस्था भी मजबूत की जाएगी।

Cancer Treatment Plan : हर जिले में होगी कैंसर स्क्रीनिंग और डिजिटल ट्रैकिंग

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला अस्पतालों तक नियमित कैंसर स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाए। मरीजों की स्क्रीनिंग, निदान, उपचार और फॉलोअप की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। तंबाकू जनित कैंसर की रोकथाम के लिए विशेष जनजागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे।

Cancer Treatment Plan : विशेषज्ञ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मचारियों की पर्याप्त उपलब्धता भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। मेडिकल शिक्षा संस्थानों में विशेषज्ञ प्रशिक्षण, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के साथ योग, आयुष और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को भी आधुनिक चिकित्सा प्रणाली से जोड़ा जाएगा।

Cancer Treatment Plan : 10 वर्षीय राज्य कैंसर रोडमैप पर होगा काम

बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि वर्ष 2026 से 2036 तक के लिए 10 वर्षीय राज्य कैंसर रोडमैप तैयार किया गया है। इसमें कैंसर की रोकथाम, स्क्रीनिंग, निदान, उपचार, पुनर्वास, डिजिटल कैंसर रजिस्ट्री, अनुसंधान, क्षमता निर्माण और समन्वित ऑन्कोलॉजी सेवाओं जैसे आठ प्रमुख स्तंभ शामिल होंगे। बाल्यावस्था कैंसर के लिए भी प्रमुख केंद्रों पर समग्र उपचार सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

Cancer Treatment Plan : 60 मिनट में 95 प्रतिशत आबादी तक पहुंचेगी आपात चिकित्सा

प्रस्तावित यूपी ट्रॉमा एवं इमरजेंसी नेटवर्क के तहत लेवल-1 एपेक्स सेंटर, लेवल-2 क्षेत्रीय केंद्र और लेवल-3 जिला एवं प्राथमिक प्रतिक्रिया इकाइयों का विकास किया जाएगा। इस नेटवर्क का लक्ष्य प्रदेश की लगभग 95 प्रतिशत आबादी को 60 मिनट के भीतर विशेषज्ञ आपात चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

Cancer Treatment Plan : स्वास्थ्य और आयुष विभाग मिलकर चलाएंगे जागरूकता अभियान

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग को संयुक्त रूप से कैंसर रोकथाम के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वस्थ खानपान, शुद्ध पेयजल, योग और संतुलित जीवनशैली अपनाने पर विशेष जोर दिया।

read more : UP Mango Festival 2026 : बच्चों की आम खाने की प्रतियोगिता में दिखा जबरदस्त उत्साह, 27 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

TAGGED:Cancer Treatment PlanHindi NewsMadhya PradeshnewsTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Cyber Fraud Case
उत्तर प्रदेश

Cyber Fraud Case: 1.50 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 11 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार

By Yoganand Shrivastava
Pin Postअग्निपथ

Supreme Court Hearing : भोजशाला परिसर में नमाज पढ़ने की नहीं दी मंजूरी,एमपी हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से किया इनकार

By Abhishek Singh
Damodar Yadav Statement
मध्य प्रदेश

Damodar Yadav Statement: दामोदर यादव का बड़ा बयान, धीरेंद्र शास्त्री के भाई की गिरफ्तारी की मांग, छतरपुर आने का किया ऐलान

By Yoganand Shrivastava
Sirohi Murder Case
राजस्थान

Sirohi Murder Case: पत्नी को घुमाने के बहाने रची हत्या की साजिश, उदयपुर से लौटते वक्त गला घोंटकर मारने का आरोप

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?