माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सी०आर०पी०एफ० के शहीद जवान सत्यवान कुमार सिंह को दी श्रद्धांजलि

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Honorable Governor Santosh Kumar Gangwar and Honorable Chief Minister Hemant Soren paid tribute to martyr CRPF soldier Satyawan Kumar Singh

मुख्यमंत्री सचिवालय
प्रेस विज्ञप्ति- 453/2025
14 जून 2025

133 बटालियन, शहीद स्मारक उद्यान, सेक्टर-2, धुर्वा, रांची

माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के सेक्टर-2, धुर्वा,के 133 बटालियन स्थित शहीद स्मारक उद्यान पहुंचकर सी०आर०पी०एफ० के शहीद जवान सत्यवान कुमार सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से शहीद जवान की आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को इस दु:ख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद जवान सत्यवान कुमार सिंह के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। विदित हो कि आज सुबह चाईबासा स्थित झारखंड एवं ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान के दौरान आईईडी (IED) विस्फोट की चपेट में आने से सी०आर०पी०एफ०, 134वीं बटालियन के ए०एस०आई० सत्यवान कुमार सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे, बेहतर इलाज के लिए उन्हें राउरकेला स्थित एक अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के क्रम में वे वीरगति को प्राप्त हुए।

Team PRD (CMO)